दक्षिण अफ्रीका की लारा वोल्वार्ड्ट का धमाका! शतक जड़कर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली

महिला वर्ल्ड कप 2027 का पहला वर्ल्ड कप मैच साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच गुवाहाटी में खेला जा रहा है। मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऐतिहासिक शतक जड़ दिया है। उन्होंने इस शतक की नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। साथ ही कई अन्य उपलब्धियां भी हासिल की।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए। इस दौरान कप्तान लौरा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने अपने वनडे करियर का 10वां शतक जड़ा और वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में शतक बनाने वाली पहली महिला कप्तान बनने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने ये शतक 115 गेंद में पूरा किया।

लौरा बनीं पहली साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी-
महिला वर्ल्ड कप के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो लौरा वोल्वार्ड्ट वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी बनी हैं। इससे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली ने किया था। इसके साथ ही उन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में इंग्लैंड की नैट सीवर-ब्रंट की बराबरी कर ली है। वहीं, लौरा साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं।

महिला वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज-
    15 – मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया)
    14 – स्मृति मंधाना (भारत)
    13 – सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
    12 – टैमी ब्यूमोंट (इंग्लैंड)
    10 – नैट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड)
    10 – लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका)*

मिताली राज के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
इसके अलावा लौरा वोल्वार्ड्ट ने महिला वनडे वर्ल्ड के इतिहास में सबसे ज्यादा बार फिफ्टी जड़ने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। यह रिकॉर्ड भारत की दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज के नाम है। मिताली ने 36 वर्ल्ड कप पारियों में 13 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया था। हालांकि, वोल्वार्ड्ट ने केवल 23 पारियों में ही उनके इस कारनामे की बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में डेबी हॉकले और चार्लोट एडवर्ड्स का नाम भी शामिल है। उन दोनों खिलाड़ियों ने 12-12 बार ये कारनामा किया था।
महिला वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक 50+ स्कोर-

    मिताली राज – 13 (36)
    लौरा वोल्वार्ड्ट- 13 (23)*
    डेबी हॉकले – 12 (43)
    चार्लोट एडवर्ड्स -11 (28)

लौरा के अन्य रिकॉर्ड –
महिला वर्ल्ड कप नॉकआउट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

    171* – हरमनप्रीत कौर बनाम ऑस्ट्रेलिया- 2017 सेमीफाइनल
    170 – एलिसा हीली बनाम इंग्लैंड, 2022 फाइनल
    169 – लौरा वोल्वार्ड्ट बनाम इंग्लैंड, 2025 सेमीफाइनल*
    148* – नैट सीवर-ब्रंट बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022 फाइनल

महिला विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
    169 – लॉरा वोल्वार्ड्ट बनाम इंग्लैंड, 2025
    102* – मारिजैन काप्प बनाम पाकिस्तान, 2013
    101* – लिंडा ओलिवियर बनाम आयरलैंड, 2000
    101 – ताजमिन ब्रिट्स बनाम न्यूजीलैंड, 2025

मंधाना के बाद बनीं दूसरी खिलाड़ी
वहीं, लौरा वोल्वार्ड्ट महिला वनडे में 5000 रन बनाने वाली पहली साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी बनीं। स्मृति मंधाना के बाद वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी सबसे तेज खिलाड़ी हैं। लौरा ने 117 पारियों में 5000 वनडे रन पूरे किए। वहीं, मंधाना ने 112 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

बता दें कि लौरा वोल्वार्ड्ट ने 143 गेंद पर 169 रन की पारी खेली। इस दौरान 20 चौके और चार छक्के जड़े। पहले विकेट के लिए ताजमिन बिट्स (45) के साथ 116 रन की पार्टनरशिप की। मैच में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके।

 

More From Author

सलमान खान को ‘आतंकवादी’ बताने से हिली शहबाज सरकार, सफाई देने में जुटी

नई रणनीतिक साझेदारी की ओर कदम: भारत-रूस ने बढ़ाया सैन्य सहयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.