जीतन राम मांझी का वार—राहुल गांधी की सभा पर कसा करारा तंज

पटना 
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज होता जा रहा है। बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की हुई चुनावी सभा पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि टूटा हुआ कांच कभी नहीं जुड़ता है। वे जो जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, वह कभी नहीं जुड़ेगा। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की जनता समझदार है और एनडीए के साथ है। उन्होंने पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए महागठबंधन के घोषणापत्र को कागज का एक टुकड़ा करार दिया। उन्होंने कहा कि हम मगध से हैं। हमने जंगलराज और आतंक के दिन देखे हैं, जब विकास का नामोनिशान नहीं था।

मांझी ने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डबल इंजन सरकार ने जंगलराज वाले बिहार में बदलाव लाया है। अब स्थिति काफी सुधर चुकी है और निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जंगलराज में उनके पिता ने जो बिहार को कलंकित किया, अब उस कलंक को मिटाने के लिए वे बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। हमारा मानना है कि बिहार की जनता इतनी भोली नहीं है कि वे अपने पूर्वजों पर हुए अत्याचार को भूल जाएं।

राहुल गांधी को जननायक और तेजस्वी को नायक कहे जाने पर उन्होंने कहा कि ये लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर का मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों को समझना चाहिए कि जनता में 'जननायक' उपाधि का व्यापक सम्मान और स्वीकृति है। उनका मजाक उड़ाकर वे कर्पूरी ठाकुर और उनकी विरासत का अपमान कर रहे हैं। बिहार के लोगों को यह समझना होगा कि यह पूज्य नेता और उनके योगदान का अनादर है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन का घोषणापत्र सिर्फ झूठ का एक पुलिंदा है, जिस पर बिहार की जनता कभी विश्वास नहीं कर सकती है। मांझी ने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरण में वोटिंग होगी। 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

More From Author

देशभर की अदालतों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा– अब बनेगा आरोप तय करने का एक समान नियम

आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2025: मकर वालों के लिए खुशियों का दिन, सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.