जानिए वास्तु शास्त्र में बेड के पास पानी की बोतल न रखने की वजह

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम हैं जिन्हें अपनाने से जिंदगी की मुश्किलें थोड़ी कम हो सकती हैं। रोजमर्रा की भागदौड़ भरी लाइफ में हर एक चीज को परफेक्ट तरीके से करना थोड़ा मुश्किल है लेकिन कुछ छोटी-छोटी चीजों को अमल में लाकर अपनी चीजों को ठीक किया जा सकता है। जहां कई लोग इन नियमों को जानते हैं और उसे अपनी रोजाना की जिंदगी में अपनाते भी हैं। बता दें कि ये नियम कठिन नहीं होते हैं। कुछ ऐसी चीजें हैं जो हम जाने-अनजाने में करते रहते हैं लेकिन उसका सीधा ताल्लुक घर के वास्तु से जुड़ा होता है। आम तौर पर आपने देखा होगा कि लोग सोते समय पानी की बोतल अपने साथ लेकर सोते हैं। उसे या तो बगल के ड्रॉवर पर रख दिया जाता है और या तो नीचे जमीन पर ताकि बीच रात में जरूरत पड़ने पर पानी पिया जा सकते लेकिन क्या ये सही तरीका है? जानते हैं कि आखिर ऐसा करना सही है या नहीं?

लगता है चंद्र दोष

शास्त्र की मानें तो ऐसा करना सही नहीं है। वैसे देखा जाए तो आम तौर पर लोगों की आदत है कि सोने से पहले बेड के पास पानी रखने की लेकिन ये सही तरीका नहीं है। शास्त्र के हिसाब से सिर के नीचे या आसपास पानी रखने से चंद्र दोष लगता है। इसके चलते मानसिक तनाव और नींद ना आने जैसी समस्या होने लगती है। साथ ही जिंदगी में धीरे-धीरे नकारात्मकता जगह बनाने लगती है। चंद्र दोष के चलते घर में कलेश होने शुरू हो जाते हैं। इस वजह से बेड के आसपास कभी भी पानी नहीं रखना चाहिए।

ऐसे खत्म करें चंद्र दोष

अगर आपकी कुंडली में चंद्र दोष है तो आप इसे आसान तरीके से दूर भी कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से चंद्र दोष के प्रभाव को कम करने के लिए हर सोमवार को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। उन्हें गाय का दूध अर्पित करने से फायदे मिलेंगे। साथ ही इस दिन सफेद रंग की चीजों का दान करने से भी लाभ मिलेंगे। इस दिन चीनी, चावल, सफेद मिठाई या फिर सफेद कपड़ों को दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धीरे-धीरे चंद्रदोष खत्म होता है।

 

More From Author

न्यायिक सेवा के बाद अब प्रशासनिक अधिकारियों को भी महंगाई भत्ता, सीएम की घोषणा संभावना

भोपाल में कलियासोत नदी पर नया ब्रिज, जर्जर पुल को तोड़ा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.