नशामुक्त भारत: मंत्री कुशवाह बोले—यह अभियान देश को खुशहाल बनाने की दिशा में बड़ा कदम

नशामुक्त अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान : मंत्री  कुशवाह

नशामुक्त भारत – ख़ुशहाल भारत के संकल्प के साथ नशामुक्त भारत राज्य स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

भोपाल
"नशा मुक्त भारत- खुशहाल भारत" की तर्ज पर नशामुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम सामाजिक न्याय सशक्तिकरण मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह के मुख्य अतिथि में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता विधायक  भगवान दास सबनानी ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष  विष्णु राजोरिया कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मंत्री  नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान देश को खुशहाल बनाने का अभियान है। आज से 5 वर्ष पूर्व 15 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री से  नरेन्द्र मोदी द्वारा नशामुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया था। इस अभियान का मध्यप्रदेश में भी प्रभावी ढंग से संचालन किया गया है। सामाजिक संगठनों ओर आमजन की भागीदारी से बड़ी संख्या में नशा पीड़ितों को अभियान के माध्यम से समाज की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत अभियान सिर्फ एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि समाज को बचाने का संकल्प है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर लाएँ और उन्हें शिक्षा, रोजगार व सकारात्मक दिशा दें। नशा परिवारों को तोड़ता है, संस्कारों को कमजोर करता है और राष्ट्र की प्रगति को रोकता है। इसलिए हम सभी को मिलकर जागरूकता फैलानी है, उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और युवाओं से आग्रह करता हूँ कि नशामुक्ति का संदेश हर घर तक पहुँचाएँ। नशा किसी एक व्यक्ति नही परिवार और समाज को प्रदूषित करता है। अगर एक व्यक्ति नाश छोड़ता है तो मानिए परिवार ही नहीं समाज की दिशा बदलती है।

विधायक  सबनानी ने कहा कि भारत मे युवाओ को नशा ग्रसित बनाने के लिए षड्यंत्र किया जा रहा है। युवाओं को प्लानिंग से फ़साया जाता है। हम सब को होशियार रहना चाहिए और इस अभियान से जुड़कर नशे के विरूद्ध जन-जागरण फैलाना चाहिए। परशुराम बोर्ड के अध्यक्ष  विष्णु राजौरिया ने भी अवने विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रीय कार्यक्रम का अमृतसर से सीधा प्रसारण

सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय कार्यक्रम का अमृतसर (पंजाब) से सीधा प्रसारण किया गया। इसमें प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया गया। केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नशामुक्ति भारत अभियान से 5 वर्षो में 23 करोड़ लोगों से जोड़ा गया है। देश में लगभग ढाई करोड़ लोगों ने नशा से मुक्ति दिलाई गई। कार्यक्रम में उन्होंने सभी को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई।

 

More From Author

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कोयम्बटूर से जारी करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि

रायपुर : राजस्व टीम ने साईंटागर बैरियर के पास 60 बोरी अवैध धान परिवहन करते किया जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.