विंटर में ठंडे पानी से नहाने के फायदे और नुकसान: क्या है डॉक्टरों की राय

सर्दियों में नहाने का नाम सुनते ही कई लोगों को कंपकंपी होने लगती है। ठंड का मौसम वैसे ही आलस बढ़ा देता है और ऊपर से ठंडे पानी से नहाने का विचार मन में डर पैदा कर देता है। हालांकि नहाना जरूरी भी है यह शरीर को ताजगी देता है, बदबू दूर करता है और पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करता है। लेकिन सवाल वही सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना चाहिए या गर्म?

जान लें कि ठंडे और गर्म पानी, दोनों के अपने अलग फायदे और नुकसान होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि डॉक्टर इस बारे में क्या कहते हैं और सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने का शरीर पर क्या असर पड़ता है।

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने पर क्या होता है? डॉक्टर की राय

एक्सपर्ट के अनुसार, सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि बहुत फायदेमंद भी हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार, सर्दियों में ठंड से डर लगता है, लेकिन ठंडे पानी से नहाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं:-

ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है
ठंडा पानी शरीर में खून के प्रवाह को तेज करता है, जिससे हार्ट और ऑर्गन्स बेहतर तरीके से काम करते हैं।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
नियमित रूप से ठंडे पानी से नहाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

एंडोर्फिन रिलीज होते हैं
ठंडे पानी का शॉक शरीर में एंडोर्फिन रिलीज करता है। इससे तनाव कम होता है और मूड अच्छा होता है।

फैट बर्निंग में मदद
ठंडा पानी Brown Fat को एक्टिव करता है, जिससे कैलोरी बर्निंग तेज होती है।

स्किन और हेयर हेल्दी होते हैं
ठंडा पानी पोर्स को टाइट करता है, जिससे स्किन ग्लो करती है और बाल मजबूत व शाइनी दिखते हैं।

डॉक्टर की सलाह है कि शरीर पूरी तरह स्वस्थ हो तो सर्दियों में भी ठंडे पानी से नहाने को रूटीन में शामिल किया जा सकता है।

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के नुकसान (अगर सावधानी न बरती जाए)

हालांकि ठंडा पानी फायदेमंद है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इससे नुकसान भी हो सकते हैं:

दिल पर दबाव पड़ सकता है
ठंडे पानी से अचानक नहाने पर हार्ट रेट बढ़ता है। हृदय रोगियों या हाई BP वाले लोगों के लिए यह जोखिमभरा हो सकता है।

ब्रीदिंग प्रॉब्लम बढ़ सकती है
ठंडा पानी सांस लेने में थोड़ी देर के लिए दिक्कत पैदा कर सकता है। अस्थमा या श्वसन संबंधी समस्या वाले लोग सावधान रहें।

बीमार होने पर नुकसानदायक
अगर पहले से सर्दी-जुकाम, बुखार या कमजोरी है तो ठंडे पानी से नहाने पर लक्षण बढ़ सकते हैं।

More From Author

28 साल की ट्रंप अधिकारी ने 60 वर्षीय व्यक्ति से शादी क्यों की, बताया अपना फैसला

सपा में सतर्कता, बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद गठबंधन रणनीति पर विचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.