तोते की तस्वीर से आएगी खुशहाली: वास्तु के अनुसार इन स्थानों पर लगाना है शुभ

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई, दोनों में ही तोते को एक बहुत ही शुभ और शक्तिशाली प्रतीक माना गया है। यह पक्षी केवल सुंदरता का नहीं, बल्कि प्रेम, वफादारी, अच्छा संवाद, लंबी आयु और सौभाग्य का भी प्रतिनिधित्व करता है। मान्यता है कि यदि तोते की तस्वीर को घर में सही स्थान और दिशा पर लगाया जाए, तो यह उस स्थान की ऊर्जा को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। यह न केवल परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव को बढ़ाता है, बल्कि धन और समृद्धि को भी आकर्षित करता है। तो आइए जानते हैं घर के वो कौन से महत्वपूर्ण स्थान हैं जहां तोते की तस्वीर लगाना आपके जीवन में प्रेम की मिठास घोल सकता है और समृद्धि के द्वार खोल सकता है।

बच्चों के कमरे
वास्तु के अनुसार, तोते की तस्वीर बच्चों के कमरे में लगना से बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ती है, उनकी एकाग्रता और याददाश्त  मजबूत होती है क्योंकि उत्तर दिशा को बुध ग्रह की दिशा माना जाता है, जो बुद्धि, ज्ञान और वाणी का कारक है। हरा रंग और तोता बुध से संबंधित हैं, इसलिए यह दिशा शिक्षा के लिए सर्वोत्तम है।

ड्राइंग रूम या लिविंग एरिया
घर के ड्राइंग रूम या लिविंग एरिया में तोते की तस्वीर लगाने से घर में खुशी और सौहार्द का माहौल बनता है, परिवार के सदस्यों और मेहमानों के बीच संबंध मधुर होते हैं। रिश्तों में तनाव कम होता है क्योंकि उत्तर और पूर्व दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश द्वार मानी जाती हैं। तोते की रंगीन छवि पंचतत्वों  का संतुलन करती है, जिससे घर की निराशा दूर होती है और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।

बेडरूम
तोते का जोड़ा, खासकर बेडरूम में, प्रेम, रोमांस और वैवाहिक सुख का सबसे शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है। यह शुक्र और चंद्र की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। इसलिए तोते के तस्वीर को बेडरूम में लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम, विश्वास और आपसी समझ बढ़ती है। वैवाहिक जीवन में मिठास आती है और आयु में वृद्धि होती है। यह अकेलापन दूर करने में भी सहायक है।

दुकान या दफ्तर
वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा को धन के देवता भगवान कुबेर की दिशा भी माना जाता है। दुकान या दफ्तरकी उत्तर दिशा  में तोते की तस्वीर लगाने से धन और समृद्धि का आकर्षण होता है। धन और समृद्धि में वृद्धि होती है। करियर और व्यापार में उन्नति के नए अवसर मिलते हैं।

More From Author

जमीन गाइडलाइन बढ़ाने के फैसले पर कांग्रेस बरसी, धनेंद्र साहू ने कहा—सरकार कर रही है उपभोक्ताओं की लूट

विद्यार्थियों के हित में बड़ा कदम, राज्यपाल पटेल ने डिजिटल डिग्री वेरिफिकेशन को बताया महत्वपूर्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.