कुछ खास चाहिए? ट्राई करें पनीर मखनी बिरयानी, स्वाद का लाजवाब कॉम्बो

क्या आप रोज के खाने से बोर हो चुके हैं और कुछ न्यू और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं? अगर हां, तो इस बार अपने डिनर मेन्यू में शामिल करें पनीर मखनी बिरयानी। यह सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि स्वाद, खुशबू और दिल को छू लेने वाले मसालों का एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। इसमें पनीर मखनी की मलाईदार ग्रेवी और खुशबूदार बिरयानी का जादू मिलता है, जो इसे हर किसी का पसंदीदा बना देता है।

सामग्री :

    टमाटर – 4
    प्याज – 2
    अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
    पनीर – 200 ग्राम
    काजू – 15-20
    मक्खन – 2 बड़े चम्मच
    तेल – 1 बड़ा चम्मच
    लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
    धनिया पाउडर – 1 चम्मच
    गरम मसाला – आधा चम्मच
    कसूरी मेथी – 1 चम्मच
    शहद या चीनी – 1 चम्मच
    नमक – स्वादानुसार
    बासमती चावल – 1.5 कप
    पानी – 3 कप
    तेजपत्ता – 1
    दालचीनी – 1 टुकड़ा
    हरी इलायची – 2
    लौंग – 2
    केसर – 1 चुटकी (दूध में भिगोया हुआ)
    पुदीना और धनिया पत्ती – बारीक कटी हुई
    घी – 2 बड़े चम्मच
    प्याज – 1 (तला हुआ)

विधि :

    एक पैन में थोड़ा तेल और मक्खन गरम करें। इसमें प्याज, टमाटर, काजू, अदरक-लहसुन पेस्ट और थोड़ा नमक डालकर नरम होने तक पकाएं।
    मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे अच्छी तरह पीसकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
    उसी पैन में थोड़ा और मक्खन डालकर पेस्ट को वापस डालें। इसमें लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
    अब इसमें पनीर के टुकड़े, कसूरी मेथी और शहद या चीनी डालकर मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। आपकी मखनी ग्रेवी तैयार है।
    चावल को 30 मिनट के लिए भिगो दें। एक बड़े बर्तन में घी गरम करें। तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और लौंग डालकर भूनें।
    अब इसमें चावल और पानी डालें। नमक डालकर मिलाएं और चावल को 80% तक पकाएं।
    एक बड़े बर्तन या हांडी में सबसे नीचे मखनी ग्रेवी की एक परत फैलाएं।
    अब इसके ऊपर आधे पके हुए चावल की एक परत डालें।
    इसके ऊपर थोड़ा तला हुआ प्याज, पुदीना और धनिया पत्ती छिड़कें।
    फिर से मखनी ग्रेवी की एक परत डालें और ऊपर से बाकी चावल फैलाएं।
    आखिर में, केसर वाला दूध, तला हुआ प्याज और पुदीना-धनिया पत्ती डालकर बर्तन को ढक दें।
    धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक पकाएं ताकि सभी स्वाद एक-दूसरे में मिल जाएं।
    परोसने से पहले बिरयानी को धीरे-धीरे मिलाएं ताकि ग्रेवी और चावल अच्छे से मिक्स हो जाएं। फिर इसे रायते या सलाद के साथ गरमागरम परोसें।

 

More From Author

प्रदूषण का प्रहार: दिल्ली-एनसीआर का AQI खतरे के स्तर से ऊपर, स्मॉग ने बढ़ाई मुश्किलें

मल्टी-अकाउंट फीचर जल्द ही WhatsApp में: अलग नंबरों से एक साथ चलेंगे कई अकाउंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.