दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई

बॉलीवुड से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे पिछले काफी समय से बीमार थे।

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें सांस लेने में हो रही परेशानी के कारण 31 अक्टूबर, 2025 को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में रूटीन चेकअप के लिए एडमिट कराया गया था। 10 नवंबर को उनकी तबीयत गंभीर हो गई थी।  बाद में उन्हें घर ले जाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।  दिग्गज अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा।

धर्मेंद्र, जिनका पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था, उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। उन्होंने दशकों तक बॉलीवुड पर राज किया और अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग और एक्शन से लाखों दिलों पर अपनी छाप छोड़ी। उनका निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

 

More From Author

चार दिन के महोत्सव में ओरछा में फोर व्हीलर प्रवेश बंद, चार जगह बनाई गई पार्किंग

मप्र निर्वाचन आयोग ने बदले नगरपालिका चुनाव नियम, उम्मीदवारों के लिए नई पारदर्शिता जरूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.