बड़ौत में विकास की दोहरी खुशी: नई ट्रेन को हरी झंडी, कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन आज

बागपत

उत्तर रेलवे ने पश्चिमी यूपी के यात्रियों को बड़ा तोहफा देते हुए बड़ौत–दिल्ली शाहदरा के बीच दो नई मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। सोमवार से ट्रेन संख्या 04496 बड़ौत से दिल्ली शाहदरा के लिए और 04495 शाहदरा से बड़ौत के लिए चलेगी। दोनों ट्रेनों में 12 कोच होंगे, जिससे यात्रियों की भीड़ को बेहतर ढंग से मैनेज किया जा सकेगा।

ट्रेन संख्या 04496 बड़ौत से दोपहर 1:43 बजे चलेगी और शाम 4:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसका ठहराव बागपत रोड, खेकड़ा, नोली और गोकुलपुर साबोली में होगा। वहीं ट्रेन संख्या 04495 शाहदरा से 2:16 बजे रवाना होकर 4:38 बजे बड़ौत पहुंचेगी, जिसका ठहराव शामली, कांधला और कासिमपुर खेरी में होगा।

यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ
नई ट्रेनों के शुरू होने से बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, शामली और आसपास के कस्बों के यात्रियों को दिल्ली के लिए सस्ती और सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। अब तक दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को घंटों का सफर और अधिक खर्च उठाना पड़ता था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई ट्रेनों के संचालन से प्रतिदिन हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

कौशल विकास केंद्र का भी होगा उद्घाटन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे के दौरान कौशल विकास केंद्र का शुभारंभ भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर मिलेंगे। इस दौरान कौशल विकास राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह शामिल होंगे।

More From Author

मंत्री सारंग का दावा: CM के निर्देशों पर प्रदेश में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था सशक्त

बढ़े हुए आठ कोचों के साथ सोमवार सुबह इंदौर–नागपुर वंदे भारत ट्रेन हुई प्रस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.