कड़ाके की ठंड से कांपा राजस्थान, फसलों पर जमी बर्फ से किसान चिंतित

जयपुर

राजस्थान में उत्तरी हवाओं के असर से सर्दी लगातार तेज होती जा रही है। बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि शेखावाटी क्षेत्र में पारा लुढ़ककर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सीकर और फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पहाड़ी क्षेत्र माउंट आबू (5°C) से भी कम है। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उदयपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग में बादल छाने की संभावना जताई है। बुधवार सुबह उदयपुर में हल्का कोहरा रहा।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश का न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 2.9°C रिकॉर्ड हुआ। सीकर में 4°C, नागौर 5.2°C, चूरू 5.6°C, करौली 7.1°C, झुंझुनूं 7.5°C, लूणकरणसर 4.5°C और अलवर 6.5°C दर्ज किया गया। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 5°C रहा। बर्फीली हवाओं के चलते दिन में भी शीतलहर का असर जारी है। धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही। सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30°C से नीचे रहा। बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 29.4°C दर्ज हुआ।

मौसम में बदलाव की संभावना
27 नवंबर को जालोर, सिरोही, पाली, उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और अजमेर में बादल छा सकते हैं तथा हल्की बारिश/बूंदाबांदी की आशंका है। 28 नवंबर को दौसा, जयपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद और उदयपुर जिलों में भी हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।

शहर — अधिकतम / न्यूनतम

    अजमेर — 24.4 / 11.4

    भीलवाड़ा — 24 / 13.2

    वनस्थली (टोंक) — 25.6 / 9.3

    अलवर — 25.8 / 6.5

    जयपुर — 25 / 11.6

    पिलानी — 25.7 / 7

    सीकर — 26.5 / 4

    कोटा — 24.3 / 14.2

    चित्तौड़गढ़ — 26.3 / 13.4

    उदयपुर — 24.4 / 13.8

    बाड़मेर — 29.4 / 14.9

    जैसलमेर — 27.6 / 12.9

    जोधपुर — 27.4 / 13.6

    बीकानेर — 26.4 / 13.2

    चूरू — 25.8 / 5.6

    श्रीगंगानगर — 26.6 / 8.7

    नागौर — 26.4 / 5.2

    बारां — 25.4 / 13.2

    हनुमानगढ़ — 25.2 / 10.8

    जालौर — 28.1 / 13

    फतेहपुर — 26.4 / 2.9

    करौली — 24.2 / 7.1

    दौसा — 25.7 / 6.5

    प्रतापगढ़ — 26.1 / 16.8

    झुंझुनूं — 25.5 / 7.2

 

More From Author

बचपन से 32 साल तक दिमाग कैसे बदलता है? जीवनभर में आते हैं 4 अहम मानसिक परिवर्तन

भागने की कोशिश में दुष्कर्म आरोपी घायल, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.