केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में हादसा, अशोकनगर में अधिकारी घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

अशोकनगर
मध्य प्रदेश के अशोकनगर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले की कारें अचानक अनियंत्रित होकर टकरा गईं। इस घटना में अशोकनगर एसडीओपी विवेक शर्मा और अशोकनगर तहसीलदार भारतेंदु यादव घायल हुए हैं। जबकि, काफिले की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं।

ये सड़क दुर्घटना शुक्रवार रात शहर में गुना नाके के पास घटी है। केंदीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चंदेरी महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद शहर से होकर जा रहे थे। जिनके साथ वाहनों का बड़ा काफिला था। इसी दौरान अचानक किसी कार के ब्रेक लगे तो एसडीओपी और उसके पीछे तहसीलदार की गाड़ी टकरा गई। इससे हड़कंप मच गया। इस घटना में एसडीओपी और तहसीलदार घायल हुए हैं, उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

हादसे में काफिले के वाहन छतिग्रस्त

कोतवाली प्रभारी रवि प्रतापसिंह चौहान का कहना है कि, अचानक रास्ते पर स्वागत के लिए काफिला रुका तो किसी फॉर्च्यूनर कार से एसडीओपी और उसके पीछे तहसीलदार का वाहन टकरा गया। इससे दोनों को चोट आई हैं। हालांकि, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि, हल्की चोट आई हैं। लेकिन फॉर्च्यूनर वाहन किसका था, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। कोई मुंगावली विधायक की बता रहा है तो कोई किसी अन्य अन्य की।

More From Author

अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ सावरकर केस का ट्विस्ट, सीडी पेश की गई पर कोई सबूत नहीं

आईआईएम रायपुर में डीजीपी-आईजीपी कॉन्फ्रेंस का दूसरा दिन, पीएम मोदी व अमित शाह की मौजूदगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.