जमीन विवाद में गोलियों की तड़तड़ाहट! अलवर में महिला की मौत, कई घायल

अलवर

अलवर जिले के नोगावा थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर के रायसिख बॉस में जमीन विवाद को लेकर बड़ा झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष के लोगों ने खुलेआम फायरिंग की। इस फायरिंग में गोली लगने से चरण सिंह की पत्नी दीपो बाई के जबड़े में गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच लोगों को नोगावा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे गंभीर हालत में रेफर किया गया, लेकिन यह घायल अलवर के किस अस्पताल में ले जाया गया है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

इस मामले में मृतक महिला दीपो बाई के बेटे कुलदीप सिंह ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, तीन बीघा जमीन को लेकर जंगीर सिंह और उसके पक्ष के लोग लगातार धमकी दे रहे थे। आज सुबह करीब 20-25 लोग हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया। ये सभी लोग लाठी-डंडों और बंदूकों से लैस थे और उन्होंने इन हथियारों का खुलकर उपयोग किया। इसी दौरान जंगीर सिंह ने बंदूक से फायर किया, जिससे दीपो बाई के जबड़े में गोली लग गई।

घटना के बाद पूरे गांव में भारी तनाव फैल गया। तनाव की स्थिति को देखते हुए नोगावा, बगड़ तिराहा, रामगढ़ एमआईए और लक्ष्मणगढ़ थानों की पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो। फिलहाल पूरे गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। उधर, पुलिस ने मृतक महिला दीपो बाई का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

More From Author

खरमास 14 जनवरी तक: दिसंबर के बाद अब फरवरी में ही बंधेंगे शादी के बंधन

बढ़ते टैरिफ तनाव के दौरान भारत ने अमेरिका से किया 7995 करोड़ का नेवी सौदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.