मेरठ में जल्द बनेगा वर्ल्ड-क्लास योग केंद्र, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने की घोषणा

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में लिए अहम फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में स्थित रामायण संग्रहालय में भगवान के विभिन्न स्वरूपों को दिखाने की पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी है, जिसमें यह तय किया गया है कि संग्रहालय में किस-किस में रूपों में भगवान राम को हमें दिखाना है। कैबिनेट बैठक में 20 से अधिक प्रस्ताव पारित हुए हैं। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरठ में बड़ा योग केंद्र भी बनेगा। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर का योग केंद्र बनेगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में बुनियादी विकास पर भी जोर दिया जाएगा। इसमें हम तय करेंगे कि बुनियादी विकास से संबंधित किसी भी काम में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमारा मानना है कि राज्य का उच्चस्तम स्तर पर विकास तब तक संभव नहीं हो सकेगा, जब तक की बुनियादी विकास पर जोर नहीं दिया जाता। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को जनता के बीच में जाकर अपने कुकर्मों के बारे में बताना चाहिए। उन्हें यह बताना चाहिए कि किस तरह से इस पार्टी ने हमेशा से ही अपने शासनकाल में जनता के हितों पर पर कुठाराघात किया।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में सवाल किए जाने पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से दिग्भ्रमित हो चुकी है, जिसे यह पता ही नहीं है कि उसे क्या करना है। आज की तारीख में कांग्रेस की विश्वसनीयता पूरी तरह से खत्म हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस को देश के सामने आकर यह बताना चाहिए कि किस तरह से इस पार्टी ने लोगों के ऊपर अत्याचार किए। देश की जनता आज भी सिख दंगों को नहीं भूली है। कांग्रेस के शासनकाल में किस तरह से सिख समुदाय के लोगों को कत्लेआम किया गया। कांग्रेस को देश की जनता के सामने जाकर सिख समुदाय पर हुए अत्याचार को लेकर माफी मांगनी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कहा कि आज की तारीख में केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता के हितों के लिए काम कर रही है, जो लोग मुख्यधारा से बाहर हैं, उन्हें वापस लाने की कोशिश कर रही है, ताकि उनके जीवन में भी विकास का संचार हो सके। अभी हाल ही में बिहार में भी हमारी सरकार का गठन हुआ है। बिहार में भी हमारी सरकार विकास पर जोर दे रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी व्यक्ति विकास से वंचित न रहे। हमने बिहार में महिलाओं को सशक्त करने का काम किया। उन्हें आर्थिक मोर्चे पर मजबूत बनाने का प्रयास किया। हमने यह सुनिश्चित किया है कि बिहार में कोई भी महिला विकास से संबंधित काम को लेकर वंचित नहीं रहे। अब विकास के संबंध में पूरी रूपरेखा हम समग्र देश को लेकर तैयार कर रहे हैं, जिसे धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे।
वहीं, उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भी भाजपा की जीत होने जा रही है। यह जीत हम जनता के आशीर्वाद से प्राप्त करेंगे, क्योंकि हमारी सरकार ने अपने शासनकाल में हमेशा से ही जनता के हितों को प्राथमिकता दी है। ऐसी स्थिति में हमें पूरा विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ही जीत का झंडा लहराने जा रही है।
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा की सरकार नहीं बनेगी। अगर यूपी में सपा की सरकार आ गई है, तो फिर से गुंडाराज का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यह लोग राज्य में विकास से संबंधित काम नहीं होने देंगे। यह लोग आज की तारीख में विकास के दुश्मन हैं, सिर्फ अपने ही लोगों का भला करते हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने भी कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैठक में दो दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव पारित हुए हैं। इन सभी प्रस्तावों का मुख्य मकसद सिर्फ प्रदेश के विकास की गति को तेज करना है। हमारा एकमात्र ध्येय सिर्फ प्रदेश में विकास से संबंधित हो रहे कामों में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करना है।
साथ ही, कैबिनेट बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में भी जानकारी दी गई। इसमें यह बताया गया है कि अब तक इस सूची में कितने अवैध मतदाताओं के नाम काट दिए गए। वहीं, पश्चिम बंगाल में मस्जिद विवाद पर संजय निषाद ने कहा कि यह देश संविधान के आधार पर चलता है। ऐसी स्थिति में बेवजह किसी भी मुद्दे को तूल देना किसी भी मायने में उचित नहीं है।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने घुसपैठियों के बारे में सख्त रुख अख्तियार करते हुए कहा कि इन लोगों का देश के अंदर कोई स्थान नहीं है। ऐसे लोगों को चिन्हित करके इनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

More From Author

लोकसभा स्पीकर ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, महत्वपूर्ण दो बिंदुओं पर नेताओं ने मिलकर बनाया रोडमैप

सूरजपुर में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की उपस्थिति में भव्य राज्यस्तरीय दिव्यांगजन दिवस समारोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.