DAVV छात्रा दुष्कर्म केस: धर्म परिवर्तन के दबाव में आरोपी इंदौर से दबोचा गया

इंदौर
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की छात्रा ने मुस्लिम युवक हम्स शेख पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआईआर लिखवाई है। आरोपित ने छात्रा के साथ जबरदस्ती की और मुसलमान बनने के लिए धमकाया। तिलक नगर टीआई मनीष लोधा के मुताबिक संचार नगर निवासी हम्स पुत्र सादिक शेख पीड़िता के साथ पढ़ता था। सहपाठी होने के कारण उसकी बातचीत होने लगी थी।

युवक ने पीड़िता के घर जाकर दुष्कर्म किया
हम्स ने छात्रा को शादी का प्रस्ताव दिया तो उसने फटकार दिया। कुछ दिन उसने दूरी बनाई, लेकिन बाद में माफी मांग कर दोबारा बातचीत करने लगा। 26 जुलाई को हम्स पीड़िता के घर आ गया और उसकी के साथ जबरदस्ती की। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा। अगस्त में शादी होने के बाद पीड़िता को लगा कि वह अब परेशान नहीं करेगा। लेकिन वह शादी करने और मुस्लिम धर्म स्वीकारने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने पति को घटना बताई और बुधवार रात हम्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
 
छात्रा ने हिंदू संगठन से मांगी थी मदद
हिंदू संगठन की मदद से पकड़ा आरोपित हम्स से परेशान छात्रा ने हिंदू संगठन और करणी सेना के कार्यकर्ताओं से भी मदद मांगी थी। आरोपित कॉलेज आने-जाने के दौरान छात्रा को परेशान करता था। छात्रा द्वारा घटना बताने पर हम्स को पिपल्याहाना से पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उस वक्त पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। आरोप है कि हम्स के पक्ष में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष अजहर शेख ने काल लगाकर कार्रवाई न करने का दबाव बनाया था।

More From Author

सरकारी अस्पताल में दलाली का खेल! MY के डॉक्टरों पर 10% कमीशन के लिए मरीज रेफर करने के गंभीर आरोप

सरकारी रिकॉर्ड में पुरानी गलती, आज बनी बड़ी परेशानी: बहुओं के SIR में क्यों अड़ रही 2003 की सूची?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.