डोटासरा पर भजनलाल का तंज तेज, कहा– कांग्रेस नेता को भाजपा सबक सिखाएगी

श्रीगंगानगर

सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पूछते हैं कि कहां है यमुना का पानी? शेखावाटी के लिए यमुना का पानी भाजपा सरकार लेकर आएगी। गोविंद डोटासरा जी चिंता मत कीजिए, भाजपा सरकार उन्हें पानी पिलाएगी।

सीएम भजनलाल शर्मा शुक्रवार को श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर आए थे। भजनलाल शर्मा ने साधुवाली गाजर मंडी व फिरोजपुर फीडर का शिलान्यास भी किया। इस दौरान वे कांग्रेस पर जमकर बरसे। सीएम ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर तीखे जुबानी हमले बोले।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक राज किया। राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा और केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भी उनसे ईआरसीपी और शेखावाटी के लिए यमुना के पानी के कागज तक पूरे नहीं किए गए। वो (कांग्रेस) किस मुंह से कहना चाहती है? कांग्रेस ने तो राजस्थान की जनता को झूठे सपने दिखाने का काम किया है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत कहते हैं कि कमलनाथ उनके मित्र हैं। लेकिन जब ईआरसीपी की बात आई तो उनके मित्र कोर्ट में पहुंच गए कि समझाैता नहीं करेंगे। मित्र तो ऐसा होता है कि जब मोहन यादव (सीएम, मध्यप्रदेश) को हमने जब कहा तो डीपीआर भी बन गई और शिलान्यास भी हो गया। मित्र तो इसको कहते हैं। कांग्रेस में तो मित्रता भी नहीं है।

कांग्रेस के अंदर तो अभी लड़ाई चल रही है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली इसलिए बड़े बयान देते हैं ताकि उनकी नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी नहीं चली जाए। प्रदेशाध्यक्ष इसलिए बाेलते हैं ताकि वो नेता प्रतिपक्ष बन जाएं। अशोक गहलोत दोनों को साधकर चल रहे हैं। पहले एक को निपटाया, अब दूसरे को निपटाने के चक्कर में लगे हैं। कांग्रेस में आपस में भी प्यार नहीं है।

भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का एक मंत्री जेल से छूटकर आ रहा है, दूसरे कुछ जेल के अंदर जाने की तैयारी कर रहे हैं, ये भी कोई होड़ है क्या? इन्होंने भ्रष्टाचार और लूट के अलावा कुछ नहीं किया। इन्होंने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। अभी आगे-आगे देखते जाइए होता है क्या…क्योंकि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। सीएम ने कहा कि एक मांग है यहां के लोगों से कि यहां के लोगों ने तथाकथित यूनियन बना रखी हैं। उन्हें मैं कहना चाहता हूं कि समस्या का समाधान तो किया जा सकता है, मन की बातों का कोई समाधान नहीं है। ऐसे लोगों के पास कोई खेती तो है नहीं, बस यूनियन लेकर लगे रहते हैं।

सीएम ने मंच से कहा कि आने वाले समय में यहां की नहरों का शुद्धिकरण भी होगा और इन जिलों को सिंधु का पानी भी मिलेगा। इसके साथ ही गन्ने का समर्थन मूल्य 15 रूपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि गन्ने की तीनों कैटेगरी में प्रति क्विंटल पर समर्थन मूल्य बढ़ेगा। सीएम ने कहा कि  इतने वर्षों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस ने कभी फिराेजपुर आकर देखा क्या? कांग्रेस केवल झूठे वादे करती रही और कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने स्वार्थ की राजनीति की, उन्होंने यहां के किसानों के बारे में कभी नहीं सोचा। झूठ और लूट की कांग्रेस ने किसान-मजदूर की तरफ ध्यान नहीं दिया।

तीन बार सीएम रहे अशोक गहलोत ने कभी श्रीगंगानहर-हनुमानगढ़ की नहरों के बारे में सोचा क्या। सत्ता और कुर्सी ही कांग्रेस की प्राथमिकता है। महाराजा गंगासिंह ने नहरें बना दीं, कांग्रेस ने उन्हें संभाला तक नहीं। कांग्रेस सिर्फ चुनावों में वादे करती है।

 

More From Author

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की पहल, दंतेवाड़ा में राज्य स्तरीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2025

टैक्स के बाद सरकार का अगला मास्टरस्ट्रोक! वित्त मंत्री ने इस बड़े बदलाव पर दिया इशारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.