भाग्य का सुनहरा दौर शुरू: 20 दिसंबर से सूर्य-शुक्र की कृपा से इन राशियों की चमकेगी किस्मत

सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन व्यक्ति के जीवन पर भी अपना प्रभाव डालता है। इस समय वृश्चिक राशि में सूर्य बैठे हैं और जल्द ही धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 16 दिसंबर के दिन सूर्य का गोचर धनु राशि में होगा। वहीं, 20 दिसंबर के दिन शुक्र भी गुरु की धनु राशि में एंटर करेंगे। शुक्र के गोचर करते ही धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनेगी। जब सूर्य और शुक्र किसी राशि में एक साथ विराजमान रहते हैं तो इससे शुक्रादित्य योग बनता है, जो शुभ माना जाता है। शुक्र-सूर्य की ये शुभ युति कुछ राशियों के लिए फलदायक मानी जा रही है। इससे कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिलेंगे और जीवन में चल रही दिक्कतें भी दूर होंगी। आइए जानते हैं शुक्र और सूर्य की युति से किन राशियों के दिन बदल सकते हैं-

 मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनना शुभ माना जा रहा है।
आय में वृद्धि हो सकती है।
सूर्य के शुभ प्रभाव से आपकी सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे।
यह समय किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है।
सुख-संपदा का लाभ मिलेगा।
अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें।

तुला राशि
धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनना तुला राशि के जातकों के लिए बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है।
कार्यक्षेत्र में आपको अपने दोस्तों और बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा।
आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिल सकती है और आप निवेश के नए विकल्पों के बारे में सोच सकते हैं।
विदेश यात्रा करने के भी योग बन रहे हैं।
शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए धनु राशि में सूर्य और शुक्र की युति बनना लाभदायक साबित हो सकता है।
जॉब कर रहे लोग प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
व्यापारियों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे।
छोटी-मोटी दिक्कतें आ सकती हैं, जो आपके पार्टनर के सहयोग से आसानी से हल की जा सकती हैं।
जितना आप निडर रहेंगे, उतनी ही सफलता आपके कदम चूमेगी।

More From Author

‘इंडियन आइडल’ के सेट पर सुनाया किस्सा, 10 साल की डेटिंग के बाद कैसे शिलादित्य ने किया था श्रेया घोषाल को प्रपोज

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से आगर के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 551 नवदंपतियों को दी बधाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.