पुरुषों को दीवाना बना देती है हाई हील

अगर आप भी पुरुषों को अपना दीवाना बनाना चाहती हैं तो हाई हील पहनना शुरु कर दीजिए क्योंकि हाई हील पहनने वाली महिलाओं की मदद के लिए पुरुष अधिक आतुर रहते हैं।

एक नए शोध से पता चला है कि महिलाओं की हाई हील महिलाओं के प्रति होने वाले पुरुषों के व्यवहार को कैसे प्रभावित करती है। इस शोध से बात सिद्ध हुई है कि जैसे-जैसे महिलाओं की हील में वृद्धि होती गयी वैसे ही पुरुष भी उनकी सहायता करने के लिए अधिक उत्साहित थे।

फ्रांस के रिसर्चर निकोलस गुइगुइन के अनुसार पुरुषों की तरह अन्य महिलायें इससे प्रभावित नही होती। शोध के अनुसार महिलाओं के विभिन्न प्रकार के जूतों की तरह उनके प्रति पुरुषों का व्यवहार भी अलग-अलग होता है। सर्वे के अनुसार फ्लैट जूते की जगह जब महिलाओं ने हाई हील पहनी हुई थी तो पुरुषों ने उनकी बातों का बहुत आसानी से और अच्छी तरह पालन किया।

एक अन्य प्रयोग में शोधकर्ता ने पाया कि एक बार में जब एक महिला फ्लैट जूतों की जगह हाई हील पहन कर आ गयी तो पुरुष उससे चैटिंग करने लग गये। इस शोध से यह निष्कर्ष निकला है कि महिलाओं की हाई हील से पुरुष महिलाओं के प्रति आकर्षित होते हैं।

 

More From Author

केंद्रीय गृह मंत्री शाह एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवेश से रोजगार-अटल संकल्प विषय पर लगी प्रदर्शनी का किया अवलोकन

ऑस्ट्रेलियाई ओपन में नया कीर्तिमान बनाने उतरे जोकोविच, फैंस की बढ़ी धड़कनें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.