इलेक्ट्रिक व्हीकहिलर में बड़ा गेमचेंजर! 500 किलोमीटर रेंज वाली ओला बाइक को सरकार की हरी झंडी

नई दिल्ली 
ओला इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ (9.1 kWh) को लेकर बड़ी जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि इस बाइक को सेंट्रल मोटर व्हीकल रुल्स (CMVR), 1989 के तहत सरकारी सर्टिफिकेशन मिल गया है। यह मंजूरी इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (iCAT), मानेसर की ओर से दी गई है। खास बात यह है कि Roadster X+ में इस्तेमाल किया गया 4680 भारत सेल बैटरी पैक पूरी तरह Ola Electric द्वारा देश में ही विकसित किया गया है। इस सर्टिफिकेशन के साथ ही अब कंपनी इसकी डिलीवरी शुरू करने जा रही है।
 
500 km तक रेंज का दावा
कंपनी का कहना है कि Roadster X+ भारत की पहली ऐसी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बन गई है जिसे पूरी तरह इन-हाउस डेवलप की गई 4680 बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ सर्टिफिकेशन मिला है। यह बाइक एक बार चार्ज करने पर 500 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है जो फिलहाल इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मानी जा रही है। इतनी लंबी रेंज के चलते यह इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि लंबी दूरी और इंटर-सिटी ट्रैवल के लिए भी एक मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आ सकती है।

क्या कहती है कंपनी
कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि Roadster X+ को मिला यह सरकारी सर्टिफिकेशन Ola Electric के लिए एक बड़ा माइलस्टोन है। उनके अनुसार, यह मंजूरी भारत में एंड-टू-एंड EV टेक्नोलॉजी तैयार करने की दिशा में कंपनी के सफर को और मजबूत करती है। बता दें कि 9.1 kWh बैटरी के साथ Roadster X+ बेहतर परफॉर्मेंस, सेफ्टी और भरोसेमंद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देने का दावा करती है। ओला का मानना है कि यह बाइक भारत जैसे मोटरसाइकिल-प्रधान टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

कई सख्त टेस्ट से गुजरना पड़ा
ओला इलेक्ट्रिक ने यह भी बताया कि इस सर्टिफिकेशन से पहले बाइक को कई सख्त टेस्ट से गुजरना पड़ा। इनमें कंस्ट्रक्शन और फंक्शनल सेफ्टी, रेंज, चढ़ाई पर परफॉर्मेंस, नॉइज लेवल, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कम्पैटिबिलिटी (EMC) और ब्रेकिंग टेस्ट शामिल हैं। इसके अलावा, 9.1 kWh बैटरी पैक को ARAI से AIS-156 Amendment 4 के तहत अलग से मंजूरी मिली है। इस दौरान बैटरी ने पानी में डूबने, थर्मल रनअवे, आग से सुरक्षा, वाइब्रेशन और मैकेनिकल शॉक जैसे सेफ्टी और ड्यूरैबिलिटी टेस्ट सफलतापूर्वक पास किए हैं।

More From Author

घरेलू प्रदर्शन से प्रभावित, मोहम्मद शमी भारतीय टीम में लौट सकते हैं

चांदी की कीमतों में अचानक मंदी, New Rates के अनुसार हुई भारी गिरावट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.