एमपी में कड़ाके की ठंड: कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो में टूटा 25 साल पुराना रिकॉर्ड

भोपाल 

मध्य प्रदेश में 2026 का पहला दिन ही कड़ाके की ठंड वाला है, शीतलहर की वजह से लोग फिलहाल ठंड से परेशान नजर आ रहे हैं. क्योंकि तापमान में लगातार हो रही गिरावट की वजह से एमपी में माइनस वाली ठंड शुरू हो गई है. मध्य प्रदेश का मौमस हिमाचल-कश्मीर जैसा ठंडा हो गया है. शहडोल का कल्याणपुर, छतरपुर का नौगांव और छतरपुर जिले का ही खजुराहो फिलहाल मध्य प्रदेश में सबसे ठंडा बने हुए हैं. यहां का तापमान 1 डिग्री से भी नीचे चला गया है. ऐसे में शीतलहर की वजह से फिलहाल लोग परेशान है. ऊपर से कोहरे ने राज्य में विजिविलिटी भी बिल्कुल खत्म कर दी है. एक्सपर्ट की माने तो जनवरी में प्रदेश की ठंड फिलहाल माइनस वाली हो चुकी है और ठंड का असर आगे बढ़ेगा.

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जनवरी में तापमान और गिर सकता है और कई इलाकों में माइनस जैसी ठंड का असर महसूस होगा। नए साल की पूर्व संध्या पर भी प्रदेशभर में तेज सर्दी रही। कल्याणपुर, नौगांव और खजुराहो प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में शामिल रहे, हालांकि इसके बावजूद नए साल का जश्न लोगों ने पूरे उत्साह के साथ मनाया। नए साल के पहले दिन भी ठंड और कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया और शहडोल के साथ-साथ इंदौर, भोपाल, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, मंडला और डिंडौरी सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश में ठंड का असर और तेज हो गया है। सुबह के समय घने कोहरे के साथ शीतलहर और कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को जेट स्ट्रीम की रफ्तार 278 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे रात के तापमान में तेज गिरावट आई। गुरुवार को भी जेट स्ट्रीम के प्रभावी रहने की संभावना है।

ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सतना, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, मैहर के साथ भोपाल, इंदौर, सीहोर, शाजापुर, रायसेन, मंडला, विदिशा, डिंडोरी समेत कई जिलों में कोहरे का असर देखा गया। मंगलवार-बुधवार की रात कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 3.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। खजुराहो में 4.2 डिग्री, नौगांव में 4.4 डिग्री, अमरकंटक 5 डिग्री, उमरिया में 5.2 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कोहरे से जनजीवन और यातायात प्रभावित

तेज ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें बुधवार को देरी से पहुंचीं। दतिया और ग्वालियर में सुबह घना कोहरा रहा, जहां दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई। नौगांव, सतना, सीधी, भोपाल, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, मंडला, गुना, खरगोन, राजगढ़ और दमोह में भी कोहरे का असर देखा गया।

तापमान का हाल

प्रदेश में सबसे ठंडा कल्याणपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खजुराहो में 4.2 डिग्री, नौगांव में 4.4 डिग्री, उमरिया में 5.2 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री और पचमढ़ी में 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री, उज्जैन में 9.8 डिग्री और जबलपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के करीब 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इससे पहले शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, इसलिए बढ़ी ठंड पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी से एमपी में सर्दी का असर बढ़ा है। सुबह घने कोहरे के अलावा कोल्ड वेव यानी, शीतलहर, कोल्ड डे और तेज ठंड भी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को जेट स्ट्रीम (ठंडी-गर्म हवा का नदी जैसा बहना) की रफ्तार 278 kmph तक पहुंच गई। इस वजह से एमपी में भी रात के तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को भी जेट स्ट्रीम तेजी से बहेगी।

जानिए क्या होती है जेट स्ट्रीम? मौसम एक्सपर्ट की माने तो प्रदेश में ठंड बढ़ने की वजह खास वजह जेट स्ट्रीम भी है। यह जमीन से लगभग 12.6 किमी ऊंचाई पर चलने वाली तेज हवा है। इस बार रफ्तार 285 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई है। यह देश के उत्तरी हिस्से में सक्रिय है।

पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा के अलावा ये ऊंची हवा सर्दी बढ़ा रही है। उत्तर के मैदानी इलाकों से जब ठंडी हवा और पहाड़ी इलाकों से बर्फीली हवा हमारे यहां आती है, तब तेज ठंड पड़ती है। यह सब उत्तर भारत में पहुंचने वाले मौसमी सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण होता है। ऐसे में यदि जेट स्ट्रीम भी बन जाए तो सर्दी दोगुनी हो जाती है। इस बार यही हो रहा है।

कोहरे की वजह से ट्रेनों पर असर प्रदेश में तेज ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन पर भी असर पड़ने लगा है। बुधवार को दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें लेट रही। दतिया और ग्वालियर में सुबह के समय घना कोहरा रहा। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। नौगांव, सतना, सीधी, भोपाल, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, मंडला, गुना, खरगोन, राजगढ़ और दमोह में भी कोहरा रहा।

कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 3.2 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो में 4.2 डिग्री, नौगांव में 4.4 डिग्री, उमरिया में 5.2 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री, पचमढ़ी में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा। पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में 9 डिग्री, उज्जैन में 9.8 डिग्री और जबलपुर में 8.2 डिग्री रहा। करीब 25 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। इससे पहले शहडोल के कल्याणपुर में पारा रिकॉर्ड 1.7 डिग्री रह चुका है।

More From Author

ईडी की बड़ी कार्रवाई: बकिंघम पैलेस के पास 150 करोड़ की संपत्ति हुई कुर्क

CG News: CRPF अधिकारी ने KBC में जीते 1 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.