बल्लारी में हिंसा को लेकर सनसनीखेज दावा, विपक्ष के नेता ने कहा– भाजपा विधायक को मारने की थी योजना

बेंगलुरु
कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने शुक्रवार को बीजेपी विधायक जी जनार्दन रेड्डी के घर के बाहर हिंसा को साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि यह रेड्डी की हत्या करने का प्लान था। अशोक ने कहा कि पुलिस पर दबाव डालकर गोलीबारी को मिसफायर बताने को मजबूर किया गया, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह बैनर विवाद से उपजी झड़प थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायक नारा भरत रेड्डी के समर्थकों ने जनार्दन के घर के अंदर बैनर लगाए, जो 3 जनवरी को वाल्मीकि प्रतिमा स्थापना समारोह के लिए थे। विवाद बहस से शुरू होकर हाथापाई, पथराव और गोलीबारी तक पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को तितर-बितर किया।
 
आर अशोक ने कहा, 'वे खुद गोली चला रहे थे, खुद हत्या कर रहे थे और अब जनार्दन रेड्डी को दोष देना असहनीय है। यह उनकी पहले से बनाई गई साजिश थी।' उन्होंने दावा किया कि अगर गोली रेड्डी की ओर से चली होती तो इसे मिसफायर न कहा जाता। हिंसा के दौरान बीजेपी नेता बी श्रीरामुलू पर हमला भी हुआ। अशोक ने मामले की न्यायिक जांच की मांग की और चेतावनी दी कि यह अन्य जिलों में न फैले। उन्होंने सिद्धारमैया सरकार पर आंध्र प्रदेश जैसी राजनीतिक हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने जनार्दन रेड्डी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

राज्य की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र येडियुरप्पा ने भी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तलवारें, कुल्हाड़ियां और लाठियां लहराते हुए गुंडागर्दी की। यह बल्लारी में गुंडा राज का स्पष्ट प्रमाण है, जहां थाने कांग्रेस कार्यालय के विस्तार बन गए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस शासन के तहत कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं, पुलिस के सीनियर अधिकारी ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी एहतियाती उपाय किए गए हैं।

 

More From Author

मंदिर में सम्मान मांगना मौलिक अधिकार नहीं, भगवान सर्वोपरि — किस केस में हाईकोर्ट का अहम फैसला

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.