3 IAS व 5 IPS अधिकारियों को पंजाब सरकार ने दी पदोन्नति

चंडीगढ़.

पंजाब सरकार ने 3 (IAS) अधिकारियों को पदोन्नत किया है। यह पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। जिन अधिकारियों को प्रमोट किया गया है, उनमें घनश्याम थोरी, कुमार अमित और विमल कुमार सेतिया के नाम शामिल हैं। जिन्हें पंजाब सरकार में सचिव स्तर पर पदोन्नत किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि ये तीनों अधिकारी आगामी आदेशों तक अपने वर्तमान पदों पर कार्य करते रहेंगे और उच्च वेतनमान का लाभ प्राप्त करेंगे। इसी तरह पंजाब सरकार ने चार IPS अधिकारियों को आईजीपी पद पर पदोन्नति दी है। आईजीपी पद पर पदोन्नत होने वाले IPS अधिकारियों में जगदाले नीलांबरी विजय, राहुल एस., बिक्रम पाल सिंह भट्टी, राजपाल सिंह शामिल हैं, जबकि  इंदरबीर सिंह का नाम आईजीपी पद के लिए सील्ड कवर में रखा गया है, क्योंकि उनके विरुद्ध आपराधिक एवं विभागीय कार्यवाही लंबित है। यह सील्ड कवर केवल कार्यवाही के अंतिम निपटारे के बाद ही खोला जाएगा।

एक IPS अधिकारी को ADGP पद पर पदोन्नति

पंजाब सरकार के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के एक अधिकारी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं। जानकारी अनुसार कौस्तुभ शर्मा, IPS को यह पदोन्नति दी गई है। जबकि दो अधिकारियों के नाम सील्ड कवर में रखे गए हैं, जिनमें गौतम चीमा व परमराज सिंह उमरानंगल के नाम शामिल है। आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध लंबित मामलों के निपटारे के बाद ही सील्ड कवर खोला जाएगा।

More From Author

इंदौर में हुई मौतों के मामले में CM मोहन यादव की कड़ी प्रतिक्रिया, ‘सीवर पानी वाले बैक्टीरिया’ की जांच जारी

इंदौर नगर निगम में नया बदलाव: आईएएस क्षितिज सिंघल बने कमिश्नर, भागीरथपुरा कांड के बाद दिलीप यादव का स्थानांतरण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.