शमी की वापसी पर बड़ा बयान: इरफान पठान ने सिलेक्टर्स को घेरा, बताया टीम इंडिया में लौटने का आखिरी तरीका

 नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद शमी टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पा रहे हैं। पहले वह चोट के चलते टीम से बाहर थे, मगर अब उन्होंने अपनी फिटनेस पूरी तरह से हासिल कर ली है और वह डोमेस्टिक क्रिकेट में भी तहलका मचा रहे हैं। मगर इसके बावजूद चयनकर्ता उन्हें मौका नहीं दे रहे हैं। इरफान पठान मोहम्मद शमी के चयन ना होने से काफी निराश है, उन्होंने इसके लिए चयनकर्ताओं को लताड़ा भी है, साथ ही उन्होंने शमी को टीम इंडिया में कमबैक करने का आखिरी रास्ता भी दिखाया है।
 
इरफान पठान ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "सबसे बड़ी बात मोहम्मद शमी हैं। उनका भविष्य क्या है? वह कोई ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो कल आए, कुछ मैच खेले और चले गए। उन्होंने 450-500 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं, जो बहुत बड़ी संख्या है। अगर आपने 400 से ज्यादा विकेट लिए हैं और फिर आपको टीम से बाहर कर दिया जाता है और आपकी फिटनेस पर सवाल उठाए जाते हैं – तो ऐसा सबके साथ होता है। जब तक आप क्रिकेट खेलते हैं, आपको खुद को साबित करते रहना पड़ता है।"

उन्होंने आगे कहा, “लेकिन शमी पहले ही 200 ओवर फेंक चुके हैं। 200 ओवर फेंकने के बाद, अगर फिटनेस की बात है, तो फिटनेस तो पहले ही दिख चुकी है। और क्या सुधार चाहिए, यह तो सिर्फ सिलेक्शन कमेटी ही जानती है कि वे क्या सोच रहे हैं। अगर मैं उनकी जगह होता, तो मैं IPL खेलने जाता और धमाल मचा देता। मैं नई गेंद लेता और उस लेवल पर परफॉर्म करता। डोमेस्टिक क्रिकेट परफॉर्मेंस की बात होती है, लेकिन जब IPL आता है और आप अपनी पुरानी लय और फिटनेस दिखाते हैं, तो कोई भी आपको नजरअंदाज नहीं कर सकता। पूरी दुनिया IPL देखती है। अगर आप वहां परफॉर्म करते हैं, तो आप स्क्वॉड में अपनी जगह फिर से बना लेते हैं। मेरा मानना ​​है कि उनके लिए दरवाजे बंद नहीं होने चाहिए।”

 

More From Author

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की जल्द रिहाई की विकास परिषद ने बनाई लिस्ट

छत्तीसगढ़ पुलिस दे रही यात्रियों, चालकों एवं फील्ड स्टॉफ को आपात प्रबंधन का प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.