टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस, इंदौर में यात्रियों ने बचाई जान

इंदौर

इंदौर के पटेल ब्रिज के नीचे बुधवार सुबह विधायक गोलू शुक्ला की बस में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की ट्रेवर्ल्स एजेंसी की बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हुआ है। इसके बाद भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। 

जानकारी के मुताबिक एक्टिवा से जा रहे संतोष को बस ने टक्कर मारी और गाड़ी बस के नीचे आ गई। इस घटना में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। बस ने पीछे से संतोष की गाड़ी को टक्कर मारी थी, इस दौरान वह बस के नीचे फंस गया था। स्थानीय लोगों ने बस के नीचे से युवक को निकालकर अस्पताल भेजा। घटना के बाद बस में से अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। जानकारी के मुताबिक बस सांवेर से इंदौर आ रही थी।

पुलिस दो पहलुओं पर कर रही जांच

बस द्वारा एक्टिवा सवार को टक्कर मारने और उसमें आग लगने के मामले में पुलिस दो पहलुओं पर जांच कर रही है। इसमें यह देखा जा रहा है कि बस में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी या फिर किसी में बस में जानबूझकर आग लगाई। तुकोगंज पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा राजकुमार ब्रिज के पास हुआ।

घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई, लेकिन तब तक आग बस में फैल चुकी थी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बस में लगी आग को बुझाया। जानकारी के मुताबिक बस इंदौर-उज्जैन रूट की बताई जा रही है। बस में बैठे यात्री घटना के बाद से डर गए थे, इसके बाद वे अन्य साधनों से अपने स्थान के लिए रवाना हुए। पुलिस अब बस को सड़क से हटाकर यातायात सुधारने में जुट गई है।

फायर ब्रिगेड के एसआई शोभाराम मालवीय के मुताबिक, एक टैंक पानी डालकर आग पर काबू पा लिया गया है। ड्राइवर अभी मौके पर नहीं मिला है। संभवतः बस को बाहर निकालने के दौरान ही उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसमें ड्राइवर तुरंत गाड़ी से उतरकर बाहर आ गया।

तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव के मुताबिक, एक बाइक को बस ने टक्कर मारी थी, इसके बाद बस में आग लगी। बाइक सवार को ज्यादा चोट नहीं आई है। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है।

More From Author

मकर संक्रांति पर शिप्रा-नर्मदा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, रामघाट पर हुआ दान

हरमनप्रीत कौर ने WPL में रचा नया रिकॉर्ड, भारत की पहली खिलाड़ी बनीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.