तीसरा विकेट गिरते ही बढ़ी चिंता, अय्यर रहे नाकाम, कोहली-राहुल ने संभाली पारी

नई दिल्ली
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। न्यूजीलैंड और भारत दोनों ने ही एक-एक बदलाव किया है। न्यूजीलैंड की टीम में आदित्य अशोक की जगह जेडन लेनेक्स खेल रहे हैं, जो डेब्यू करेंगे। वॉशिंगटन सुंदर की जगह नितीश कुमार रेड्डी खेल रहे हैं। शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की फिराक में होगी, क्योंकि भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की थी।

कप्तान शुभमन गिल लौटे पवेलियन
कप्तान शुभमन गिल फिफ्ट जड़कर पवेलियन गए हैं। उन्हें काइल जैमीसन ने 17वें ओवर में डेरिल मिचेल को कैच कराया। गिल ने 53 गेंदों का सामना करने के बाद 56 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और एक सिक्स है। कोहली 11 गेंदों में 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

शुभमन गिल ने फिर ठोकी फिफ्टी
कप्तान शुभमन गिल ने फिर फिफ्टी ठोक दी है। उन्होंने 47 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। यह उनके वनडे करियर का 17वां अर्धशतक है।

रोहित फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए
भारत को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा है। वह फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 38 गेंदों में चार चौकों की मदद से 24 रन बनाए। रोहित ने शुभमन (41)* के साथ 70 रनों की साझेदारी की। शुभमन का साथ देने विराट कोहली आए हैं।

More From Author

झटपट बनाएं टेस्टी मिक्स वेज फ्राइड राइस, तारीफ पक्की

हॉस्टल मेस में खराब खाना बांटने पर घासीदास यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने कुलपति निवास घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.