रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत, पांच नई अमृत भारत ट्रेनों का शेड्यूल जारी, इन सुविधाओं का मिलेगा फायदा

नई दिल्ली

भारतीय रेलवे ने नए साल के अवसर पर आम जनता को आधुनिक और किफायती यात्रा का बड़ा उपहार दिया है। पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय (पीडीडीयू) जंक्शन के रास्ते चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट और शेड्यूल गुरुवार रात जारी कर दिए गए। कुल पांच नई ट्रेनों में से तीन इस महत्वपूर्ण जंक्शन से होकर गुजरेंगी, जबकि दो अन्य को अलग रूटों पर चलाया जाएगा।

17 और 18 जनवरी को होगा उद्घाटन

इन ट्रेनों का औपचारिक उद्घाटन 17 और 18 जनवरी को प्रस्तावित है। यह पहल विशेष रूप से त्योहारों और छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए की गई है। इससे पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के बीच कनेक्टिविटी न केवल सुगम होगी, बल्कि काफी मजबूत भी हो जाएगी।

क्या है अमृत भारत की खासियत?

अमृत भारत एक्सप्रेस को 'आम आदमी की ट्रेन' कहा जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी तकनीकी विशेषता इसमें इस्तेमाल की गई 'पुश-पुल' तकनीक है। ट्रेन के आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन होने के कारण इसकी स्पीड (Acceleration) बेहतर होता है, जिससे समय की बचत होती है। यह एक गैर-वातानुकूलित (Non-AC) ट्रेन है, लेकिन इसमें दी गई कई सुविधाएं इसे खास बनाती हैं। इस पर एक नजर डालते हैं।

    झटका मुक्त यात्रा और आरामदायक सीटें।
    हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट।
    सुरक्षा के लिए आधुनिक सीसीटीवी कैमरे।
    स्वच्छ और आधुनिक डिजाइन के शौचालय।

इन रूटों व स्टेशनों से होगी अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत

    1. हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस
    2. सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस
    3. पनवेल-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस
    4. डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस
    5. कामाख्या-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस (इसका उद्घाटन 18 जनवरी को होगा)

 

More From Author

रायपुर साहित्य उत्सव 2026: साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष पहल, शहर में निःशुल्क बस सेवा शुरू

हस्तशिल्प भारतीय सभ्यता की आत्मा और अर्थव्यवस्था की शक्ति: शेखावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13766/145

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.