सुबह की शुरुआत बनाए खास, स्वाद से भरपूर वेजिटेबल अप्पे ट्राय करें

सामग्री :

    सूजी एक कप
    दही आधा कप
    पानी जरूरत के अनुसार
    नमक स्वादानुसार
    अदरक एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
    हरी मिर्च एक बारीक कटी हुई
    गाजर एक कद्दूकस की हुई
    शिमला मिर्च आधा बारीक कटी हुई
    प्याज एक बारीक कटा हुआ
    पत्ता गोभी आधा कप बारीक कटी हुई
    धनिया पत्ता
    ईनो फ्रूट साल्ट
    तेल

विधि :

    एक बर्तन में सूजी, दही और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।
    अब इसमें नमक, अदरक, हरी मिर्च और सभी कटी हुई सब्जियां डालें।
    इसे 15 मिनट के ल‍िए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए।
    अब पकाने से ठीक पहले बैटर में ईनो फ्रूट साल्ट डालें और हल्के हाथ से मिला दें।
    ध्यान रखें बैटर न बहुत पतला हो और न बहुत गाढ़ा।
    अप्पम पैन को गैस पर रखकर हल्का गर्म करें और हर खांचे को थोड़ा सा तेल लगाकर ग्रीस करें।
    अब बैटर को चमचे से हर खांचे में डालें।
    ढक्कन लगाकर मध्यम आंच पर तीन से चार मिनट तक पकाएं।
    जब एक साइड सुनहरी हो जाए तो चम्मच से पलटकर दूसरी तरफ भी पकाएं।
    जब दोनों तरफ से सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं तो इन्‍हें पैन से निकाल लें।
    आप इन्‍हें हरी चटनी, नारियल की चटनी या टोमैटो केचअप के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकती हैं।

 

More From Author

J-K में सेना की गाड़ी 200 फुट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की मौत

शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पोती का नाम रखा इस देवी के नाम पर, जानें उसका अर्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.