26 जनवरी पर तिरंगा फहराने के लिए राज्यपाल और सीएम के साथ मंत्री किस जिले में जाएंगे? देखें पूरी लिस्ट

भोपाल 

देश के अन्य राज्यों की तरह ही मध्य प्रदेश में भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें राज्य सरकार के अलग-अलग जनप्रतिनिधि हिस्सा लेकर झंडावंदन करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में जानकारी देते हुए एक पत्र जारी किया है और बताया है कि इस साल होने वाले जिलास्तरीय आयोजनों कौन से प्रतिनिधि कहां पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। राज्य के सभी कलेक्टरों के नाम पर जारी इस पत्र में बताया गया है कि राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, राज्यमंत्री और कलेक्टर किन जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

मध्य प्रदेश में 26 जनवरी पर मनाए जाने वाले भारत के गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरो शोर से चल रही है। इस दिन प्रदेशभर के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें राज्य सरकार के अलग-अलग जनप्रतिनिधि हिस्सा लेकर झंडावंदन करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सूची जारी करते हुए बताया है कि, इस साल होने वाले जिलास्तरीय आयोजनों में कौन किस जिले में राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।

प्रदेश के सभी कलेक्टरों के नाम पर जारी इस लिस्ट में बताया गया है कि, राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रमों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, राज्यमंत्री और कलेक्टर किन जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे राज्यपाल

विभाग की ओर से जारी सूची क अनुसार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में होने वाले मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने गृह नगर उज्जैन में होने वाले आयोजन में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके अलावा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर जिले में ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। पत्र के अनुसार, प्रदेश के 23 जिले ऐसे भी हैं, जहां पर स्थानीय कलेक्टर ही ध्वज फहराएंगे। जबकि, शेष में जनप्रतिनिधी झंडावंदन करेंगे।

किस जिले में कौनसा मंत्री फहराएगा ध्वज

-इंदौर : जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री

-सागर : राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री

-रतलाम : कुंवर विजय शाह, मंत्री

-रीवा : प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री

-छिंदवाडा : राकेश सिंह, मंत्री

-सिवनी : करण सिंह वर्मा, मंत्री

-कटनी : उदय प्रताप सिंह, मंत्री

-जबलपुर : सम्पतिया उईके, मंत्री

-बुरहानपुर : तुलसीराम सिलावट, मंत्री

-दतिया : एदल सिंह कंषाना, मंत्री

-नीमच : निर्मला भूरिया, मंत्री

-गुना : गोविन्द सिंह राजपूत, मंत्री

-खरगोन : विश्वास सारंग, मंत्री

-शाजापुर : नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री

-आगर मालवा : नागर सिंह चौहान, मंत्री

-शिवपुरी : प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री

-अशोकनगर : राकेश शुक्ला, मंत्री

-राजगढ़ : चेतन्य काश्यप, मंत्री

-दमोह : इंदर सिंह परमार, मंत्री

-सीहोर : कृष्णा गौर, राज्यमंत्री

-खंडवा : धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, राज्यमंत्री

-मंडला : दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री

-बड़वानी : गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री

-विदिशा : लखन सिंह पटेल, राज्यमंत्री

-रायसेन : नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री

-नर्मदापुरम : नरेंद्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री

-डिंडौरी : प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री

-अनूपपुर : दिलीप अहिरवार, राज्यमंत्री

-मैहर : राधा सिंह, राज्यमंत्री
इन 23 जिलों में कलेक्टर ध्वज फहराकर पढ़ेंगे सीएम का संदेश

1-देवास, 2-धार, 3-झाबुआ, 4-अलीराजपुर, 5-मुरैना, 6-मंदसौर, 7-श्योपुर, 8-भिंड, 9-सीधी, 10-सतना, 11-मऊगंज, 12-शहडोल, 13-उमरिया, 14-पन्ना, 15-छतरपुर, 16-टीकमगढ़, 17-निवाड़ी, 18-बैतूल, 19-हरदा, 20-सिंगरौली, 21-नरसिंहपुर, 22-बालाघाट, 23-पांढुर्णा।

More From Author

इंडिया में बजेगा कान्‍ये वेस्‍ट का रैप, जल्द होगा धमाकेदार लाइव शो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सामने म.प्र. और डीपी वर्ल्ड के बीच हुआ एमओयू हस्ताक्षर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.