अगर अंगूठा चूसना जारी रखा तो ये 5 बड़े नुकसान हो सकते हैं

क्या आप बड़े होने के बाद भी अभी तक चूसते हैं अंगूठा? अगर हां, तो यह आदत आपकी सेहत के लिए चिंता का विषय है। अंगूठा चूसना छोटे बच्चों में एक आम और स्वाभाविक आदत मानी जाती है, लेकिन एडल्ट्स में भी अंगूठा चूसने की आदत देखने को मिलती है।

ऐसा करने से उन्हें चिंता और स्ट्रेस कम होने और मन को शांत करने में मदद मिलती है, लेकिन यह आदत उनकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। अगर आप एक समय के बाद भी अंगूठा चूसते हैं, तो आइए जान लीजिए इसके कुछ भारी नुकसानों के बारे में।

दांतों की सेहत पर असर
अगर आप लंबे समय तक अंगूठा चूसते हैं, तो इसका सबसे ज्यादा असर दांतों पर पड़ता है। इससे ओवरबाइट जैसी समस्या हो सकती है, जिससे दांत एक से ऊपर एक ओवरलैप कर सकते हैं। साथ ही, आगे के दांत बाहर की ओर निकलने लगते हैं और लगातार इस आदत की वजह से गाल की मांसपेशियां सिकुड़ भी सकती हैं, जिससे चेहरे का शेप भी बिगड़ सकता है। इसलिए अंगूठा चूसने की आदत से बचें।

ओरल इन्फेक्शन का खतरा
ये जरूरी नहीं कि हमेशा हमारे हाथ साफ हों। अगर आपके हाथ गंदे हैं, तो ऐसे में मुंह में अंगूठा डालने से शरीर में सीधा गंदगी और बैक्टीरिया अंदर जा सकते हैं, जिससे सेहत ही नहीं बल्कि दांत या मसूड़ों में भी इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।

अंगूठे को भी होता है नुकसान
अगर आप लंबे समय तक अंगूठा चूसते हैं, तो इससे उसकी स्किन ड्राई और हार्ड हो सकती है, जिससे उसमें दरारें पड़ सकती हैं और खून निकल सकता है। साथ ही, इन्फेक्शन होने का भी खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, कई बार अंगूठे का शेप खराब दिखाई देने लगता है।

मुंह की बनावट पर असर
क्या आप जानते हैं कि अंगूठा चूसने से जबड़े के शेप पर भी असर पड़ सकता है। इससे मुंह का ऊपरी हिस्सा काफी धंस सकता है। इसके साथ ही ये हिस्सा काफी सेंसिटिव हो सकता है। इतना ही नहीं, इसका असर चेहरे के शेप पर भी दिख सकता है।

बोलने में हो सकती है दिक्कत
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अंगूठा चूसने की आदत सिर्फ दांतों को खराब ही नहीं कर सकते हैं, बल्कि ऐसा करने से आपको बोलने में भी परेशानी हो सकती है। कई लोगों को तुतलाने की समस्या भी हो सकती है, जिससे आप असहज भी महसूस कर सकते हैं।

More From Author

राज्यपाल बनाम सरकार: थावरचंद गहलोत पर CM का हमला, बोले—SC में देंगे चुनौती

गौतम गंभीर की सराहना पड़ी भारी? थरूर पर कार्रवाई को लेकर BJP का कांग्रेस से सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.