सरफराज का बल्ला गरजा, डबल सेंचुरी से मुंबई की पकड़ मजबूत, पंजाब को मिला 320 रन का टारगेट

नई दिल्ली
रणजी ट्रॉफी राउंड-6 के दूसरे दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। मुंबई ने हैदराबाद के खिलाफ सरफराज खान के दोहरे शतक के दम पर 560 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। वहीं पंजाब के सामने सौराष्ट्र ने 320 रनों का टारगेट रखा है। पिच को देखकर शुभमन गिल की टीम के लिए यह टारगेट काफी मुश्किल नजर आ रहा है। गिल पहली पारी में बिना खाता खोले मात्र 2 गेंदे खेलकर आउट हुए थे। चौथी पारी में पंजाब को अपने कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। वहीं एमपी के खिलाफ कर्नाटक की टीम भी मुश्किल में है। रणजी ट्रॉफी लाइव एक्शन के लिए साथ बने रहें-
 
बंगाल ने खड़ा किया रनों का अंबार
सर्विसेज के खिलाफ बंगाल ने रनों का अंबार खड़ा किया है। सुदीप चटर्जी के दोहरे शतक, अभिमन्यु ईश्वरन और हबीब गांधी के अर्धशतकों की बदौलत बंगाल ने पहली पारी में 519 रन बनाए हैं।

पंजाब को मिला 320 का टारगेट
सौराष्ट्र की टीम दूसरी पारी में 286 के स्कोर पर आउट हुई। इस तरह उन्होंने शुभमन गिल की अगुवाई वाली पंजाब की टीम के सामने 320 का टारगेट रखा।

560 पर सिमटी मुंबई की टीम
मुंबई की पहली पारी 560 रनों पर सिमट गई है। अगर हैदराबाद को पहली पारी में बढ़त के आधार पर जीत दर्ज करनी है तो मुंबई से एक रन ज्यादा बनाना होगा।

कर्नाटक मुश्किल में
एमपी के 323 रनों के सामने कर्नाटक मुश्किल में है। करुण नायर के रूप में टीम को तीसरा झटका 19 के स्कोर पर लगा है। नायर को रजत पाटीदार ने रनआउट किया। इससे पहले मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल सस्ते में पवेलियन लौटे।

मुंबई का स्कोर 500 के पार
दूसरे दिन लंच ब्रेक तक मुंबई का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 533 रन है। सरफराज खान के दोहरे शतक के अलावा सिद्धेश लाड ने शतक जड़ा। वहीं सुवेद परकर ने 75 रनों की पारी खेली।

More From Author

भारत का ₹26,000 करोड़ का गेमचेंजर प्लान: न ब्रह्मोस, न राफेल, फिर भी चीन-पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ेंगी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं के OMR शीट के लिए की नई व्यवस्था का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.