आधी टीम पवेलियन लौटी, रिंकू सिंह 50 से चूके, अब शिवम दुबे पर टिकी भारत की उम्मीदें

विशाखापट्टनम
आज विशाखापट्टनम में भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 मैच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रनों का टारगेट रखा है। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन जुटाए। टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक रन बनाए। उन्होंने 36 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने टॉस गंवाने के बाद शानदार शुरुआत की। सीफर्ट और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। कॉनवे 23 गेंदों में 44 रन बनाने के बाद नौवें ओवर में पवेलियन लौटे। उन्होंने चार चौके और तीन छक्के जमाए।

न्यूजीलैंड ने भले ही अच्छा आगाज किया लेकिन टीम ने उसके बाद 63 रन जोड़कर पांच विकेट गंवा दिए। रचिन रविंद्र (2) और मार्क चैपमैन (9) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। ग्लेन फिलिप्स ने 24 और जकारी फाउल्केस ने 13 रनों का योगदान दिया। कप्तान मिचेल सेंटनर 11 रन जोड़कर रनआउट हुए। हालांकि, जेरिल मिचेल आखिरी तक डटे रहे और न्यूजीलैंड को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने 28 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाए, जिसमें दो चौके और तीन सिक्स शामिल हैं। मैट हैनरी 6 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक शिकार किया।

अर्धशतक से चूके रिंकू सिंह
भारत का पांचवा विकेट रिंकू सिंह के रूप में गिरा है। वह अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 39 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली। रिंकू को फाउल्केस ने 11वें ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट किया। दुबे 12 और हर्षित राणा 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

हार्दिक भी लौटे पवेलियन
216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम लड़खड़ा गई है। हार्दिक पांड्या भी पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने 5 गेंदों में केवल 2 रन बनाए। हार्दिक को सेंटनर ने नौवें ओवर में जकारी के हाथों कैच कराया। वहीं, 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 77/4 है। अब रिंकू सिंह और शिवम दुबे के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। रिंकू 35 और दुबे 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

More From Author

ट्रैफिक अनुशासन पर बड़ा कदम: अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई, 117 होल्डिंग एरिया तय

क्रिकेट अपडेट: सूर्यकुमार यादव का टॉप-10 में कमबैक, अभिषेक की कब्जा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.