राज्यपाल श्री डेका ने शिवाजी महाराज की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का दिया संदेश

रायपुर

राज्यपाल  डेका ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर किया नमन

राज्यपाल  रमेन डेका ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने आज रायपुर के तात्यापारा में शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
     
राज्यपाल  डेका ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने सीमित संसाधनों के बावजूद अदम्य साहस, दूरदृष्टि और संगठन क्षमता के बल पर एक सुदृढ़ एवं लोककल्याणकारी राज्य की स्थापना की। उनका प्रशासनिक ढांचा न्याय, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व पर आधारित था। आयोजन समिति द्वारा इस अवसर पर राज्यपाल को मराठा योद्धा सम्मान स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक  पुरंदर मिश्रा,  सुनील सोनी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे।

More From Author

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान पर एक्शन की तैयारी में अमेरिका, 20% तेल सप्लाई पर खतरा!

यौन शोषण से लेकर गर्भपात तक: बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर दिलीप उइके पर महिला आरक्षक के सनसनीखेज आरोप, निलंबन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.