सिहोरा में बढ़ा तनाव, आमने-सामने आए दो गुट; पुलिस ने खदेड़कर भगाया

जबलपुर
जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में गुरुवार की देर रात तनाव के बाद अब यहां बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। दोनों पक्षों के 25 व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। विवाद में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है। देर रात हुए विवाद के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने के बाद पुराना बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर आकर हनुमान चालीसा पाठ कर रहे थे। इसी दौरान नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग पुराने बस स्टैंड के पास एकत्रित हुए। दोपहर में दोनों पक्ष को आमने-सामने आने से रोकने के दौरान पुलिस के खदेड़ा जाने पर एक फल का ठेला पलट गया। संवेदनशील स्थान पर जहां कल विवाद हुआ था अब शांति है सन्नाटा पसरा हुआ। संवेदनशील स्थान पर कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठान लोगों ने स्वयं बंद रखें। शहर के बाकी बाजार और क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, सुरक्षा की दृष्टि से 12 थानों का पुलिस बल और अतिरिक्त बल तैनात है। मुस्लिम पक्ष के कुछ लोग एक साथ आगे बढ़े, यह देखकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी आगे बढ़े। इनके बीच टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तुरंत दोनों पक्ष को विवाद करने से रोक दिया। भीड़ को तुरंत काबू में किया गया।

दंगा नियंत्रण दस्ता भी मौके पर तैनात है
पुलिस तथा प्रशासन के अनेक अधिकारी अभी भी डेरा डाले हुए हैं। दोनों समुदायों के विशिष्ट लोगों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की है। पथराव में कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आई है, जिसमें बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे के भाई प्रांजल पांडे भी चोट लगी है। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज दोपहर में होने के चलते अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। दंगा नियंत्रण दस्ता भी मौके पर मुस्तैद है। सिहोरा थाने के सामने वह बजरंग दल ने गुरुवार रात हुए पथराव के विरोध में हनुमान चालीसा पाठ किया।

संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और लगातार पेट्रोलिंग जारी रही। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है, ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की उकसावे वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुबह सामान्य हुए हालात
रात को हुए विवाद के बाद किसी ताजा तनाव की खबर नहीं है। शुक्रवार को सुबह से सामान्य दिनों की तरह ही लोग अपने कामकाज में जुट गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस बल भेज कर लगातार गली-कूचों तक पेट्रोलिंग कराई जा रही है।

आरती और नमाज एक साथ हो रही थी
सिहोरा के आजाद चौक में मस्जिद और दुर्गा मंदिर आमने-सामने है। गुरुवार की रात को लगभग 9:30 बजे मंदिर में आरती और मस्जिद में रमजान की नमाज हो रही थी। तभी दोनों समुदाय के कुछ लोगों के बीच में कहा सुनी हो गई। विवाद बढ़ा और मारपीट के बाद पथराव की घटना हो गई थी। आसपास रखे वाहनों और दुकानों में भी तोड़फोड़ हुई है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि कोई हताहत नहीं हुआ है।

लाउडस्पीकर बजाने को लेकर शुरू हुई कहा सुनी
समय पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल के पहुंच जाने से हल्का बल प्रयोग किया गया और स्थिति को कंट्रोल कर लिया गया। दोनों पक्षों के आपस में विवाद से क्षेत्र में तनाव फैल गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लाउडस्पीकर बजाने को लेकर शुरू हुई कहा सुनी के बाद सांप्रदायिक तनाव फैला था। सूचना पाकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत लाल उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे।

शांति बनाने की कोशिश की गई
कलेक्टर और एसपी देर रात तक मौके पर रहे। पुलिस तथा प्रशासन के अनेक अधिकारी अभी भी डेरा डाले हुए हैं। सांप्रदायिक सद्भाव को बहाल रखने के लिए जबलपुर से भी दोनों ही समुदाय के लोग सिहोरा के विशिष्ट लोगों से बातचीत कर शांति बनाने की कोशिश की गई हैं। शुक्रवार होने के कारण पुलिस और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से घटना वाले संवेदनशील स्थान के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। आने जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में अनावश्यक आवाजाही की अनुमति नहीं है। इस क्षेत्र में ज्यादातर दुकानें सुबह नहीं खुली हैं। तनाव के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

More From Author

श्रमिकों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नवीन लेबर कोड एक ऐतिहासिक निर्णय- श्री योगेश दत्त मिश्रा

योगी सरकार की सौगात: शिक्षामित्रों की तनख्वाह 10 से बढ़कर 18 हजार, अनुदेशकों को 17 हजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.