भोपाल में सियासी टकराव: पथराव में भाजयुमो नेता घायल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ICU में

 

भोपालमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का सियासी माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब कांग्रेस प्रदेश कार्यालय (PCC) रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। शिवाजी नगर स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं के घुसने और तोड़फोड़ करने के बाद दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। यह राजनीतिक विरोध देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।

भाजयुमो जिला मंत्री मोहित अग्निहोत्री की नाक की हड्डी टूटी
दोनों ओर से हुए पथराव में भारी नुकसान हुआ है। इस हिंसा में भाजयुमो के जिला मंत्री मोहित अग्निहोत्री की नाक की हड्डी टूट गई है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) गोपिल कोतवाल के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है। घटना में दोनों दलों के लगभग आधा दर्जन अन्य कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।
 
कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने दफ्तर में घुसकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए और बाहर लगे पोस्टरों को फाड़ दिया। मौके पर जमकर नारेबाजी और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राजधानी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताया है।

बीजेपी का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन
दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन है।

More From Author

गांव में बैठकर चला रहे थे साइबर ब्लैकमेल गैंग, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गोवा जाना हुआ आसान: 13 घंटे में पहुंचेगी वंदे भारत, जानें संभावित रूट-टाइमिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.