छत्तीसगढ़ में बारिश और बिजली गिरने की संभावना

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में मौसम ने यू टर्न ले लिया है। सोमवार को बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी रायपुर में बादल छाए रहे और बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई गई है। इस बीच एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

प्रदेश में सोमवार को कुछ स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.7°C जगदलपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ। अगले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। वहीं अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 2°C गिरावट के बाद 2–3°C बढ़ोतरी होने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान में अगले सात दिनों तक कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया किएक निम्न दाब का क्षेत्र दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके लगातार उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 24 घंटे में कमजोर होने की संभावना है। एक द्रोणिका गंगेटिक पश्चिम बंगाल से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक ओडिशा होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में 24 फरवरी को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम
रायपुर में 24 फरवरी को आंशिक बादल छाए रहने के आसार है. वहीं तापमान 28°C व 20°C के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

More From Author

भीलवाड़ा सर्राफा बाजार में 100 साल में पहली बार बड़ी गरजे बुलडोज़र

इंसानियत की मिसाल: फुटबॉलर ने मैच रोककर पक्षी को दिया CPR, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.