इतिहास में पहली बार! टीम इंडिया के 11 बल्लेबाज डक पर आउट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा झटका

नई दिल्ली
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय बल्लेबाज उस रंग में नजर नहीं आए, जिस रंग में वह टूर्नामेंट से पहले नजर आ रहे थे। तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर टूर्नामेंट से पहले चोटिल हो गए थे, वहीं अभिषेक शर्मा की तबीयत पहले मैच के बाद बिगड़ गई थी। इसका असर भारतीय बल्लेबाजी पर साफ देखने को मिला। भारत के नाम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के बल्लेबाज 11 बार 0 पर आउट हुए। जी हां, जिसमें अभिषक शर्मा सबसे अधिक 3 बार 0 पर आउट हुए। फुल मेंबर नेशन द्वारा यह एक टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा सर्वाधिक 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है। सिर्फ बांग्लादेश इस लिस्ट में भारत से आगे है।

वहीं बात ऑलओवर रिकॉर्ड की करें तो टीम इंडिया टॉप-5 टीमों की इस लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। भारत ने अफगानिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके बल्लेबाजों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 10 बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत के आगे इस लिस्ट में स्कॉटलैंड, युगांडा और बांग्लादेश है। स्कॉटलैंड के नाम टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा 16 बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड है।

टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा 0 पर आउट-
16- स्कॉटलैंड (2021)
13- युगांडा (2024)
13- बांग्लादेश (2021)
11- भारत (2026)
10 अफगानिस्तान (2024)

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक 3 बार 0 पर आउट हो चुके हैं। वह यूएसए, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए थे। अक्षर पटेल 2 बार नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ 0 पर आउट हुए। वहीं ईशान किशन साउथ अफ्रीका, हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ, शिवम दुबे यूएसए के खिलाफ, वरुण चक्रवर्ती यूएसए के खिलाफ, जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ और रिंकू सिंह भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता भी नहीं खोल पाए थे। वरुण चक्रवर्ती यूएसए के खिलाफ डायमंड डक पर यूएसए के खिलाफ रन आउट हुए थे।

More From Author

चुनावी सुधारों पर मंथन: राष्ट्रीय राउंड टेबल बैठक में जुटे देशभर के निर्वाचन आयुक्त

विचार नेताम कमजोर वर्गों के विकास को समर्पित है ‘संकल्प’ बजट – राम विचार नेताम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.