210 बल्कर ट्रक से 7793 मीट्रिक टन ड्राई ऐश का हुआ सफल निष्पादन

भोपाल

ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के खंडवा जिले में स्थापित  सिंगाजी ताप विद्युत गृह ने कुल 210 बल्कर ट्रक ड्राई निजी कंपनियों को भेजकर ड्राई ऐश निष्पादन का नया रिकार्ड कायम किया। विद्युत गृह की 600 मेगावाट क्षमता की दो एवं 660 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयों से उत्पन्न ड्राई ऐश को प्रभावी प्रबंधन करते हुए कुल 210 बल्कर ट्रक के माध्यम से 7793 मीट्रिक टन ड्राई ऐश निष्पादित की गई। यह मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की फ्लाई ऐश के सदुपयोग,रि-साईकिल व निबटारा करने की प्रतिबद्धता का परिचायक है।पर्यावरण संबंधी बढ़ती चिंता और समस्या की बढ़ती गंभीरता के कारण फ्लाई ड्राई ऐश का प्रबंधन करना अनिवार्य हो गया है।

पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा ड्राई ऐश का निष्पादन

पॉवर प्लांट के फेज-1 से 143 बल्कर ट्रक द्वारा 5229 मीट्रिक टन ड्राई ऐश निष्पादित की गई जो कि पिछले वर्ष में निष्पादित 131 बल्कर ट्रक की तुलना में अधिक है। इसी प्रकार फेज-2 से 67 बल्कर ट्रक द्वारा 2563 मीट्रिक टन ड्राई ऐश सफलतापूर्वक निष्पादित की गई।

क्या होता है ड्राई ऐश और क्या है उपयोग

ड्राई ऐश ताप विद्युत गृहों में कोयले के दहन से उत्पन्न उप-उत्पाद है, जिसका उपयोग निर्माण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक रूप से किया जाता है। यह पोर्टलैंड सीमेंट के आंशिक विकल्प के रूप में कंक्रीट निर्माण में प्रयुक्त होती है, जिससे मजबूती, टिकाऊपन, जल अवशोषण में कमी एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त इसका उपयोग ईंट, टाइल, सड़क, तथा औद्योगिक पेंट एवं कोटिंग्स बनाने में भी किया जाता है। विशेष रूप से क्लास-एफ फ्लाई ऐश का उपयोग एंटी-कोरोज़िव एवं वाटरप्रूफ कोटिंग्स में किया जाता है, जिससे लागत में कमी के साथ गुणवत्ता में वृद्धि सुनिश्चित होती है।

कंपनी की फ्लाई ऐश उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता पहले से अधिक सशक्त हुई है और यह पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हाल ही में स्थापित सीमेंट क्लिंकर संयंत्र इस दिशा में कंपनी की पर्यावरण हितैषी सोच एवं सतत विकास के संकल्प का प्रमाण है। यह उपलब्धि कंपनी के प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए बनाई गई नीतियों तथा उनके सुचारु एवं सफल निष्पादन का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

More From Author

न्यूक्लियर ताकत पर किम जोंग उन का बड़ा बयान, कहा- देश को छेड़ा तो अंजाम होगा भयानक

बटुकों से यौन शोषण की पुष्टि, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर शिकंजा कसता हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13783/138

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.