जिम्नास्टिक्स क्वीन Simone Biles को मिला बड़ा सम्मान, Laureus World Sports Awards की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

नई दिल्ली
सात बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को लॉरियस का एंबेसडर नियुक्त किया है। इस तरह से वह लॉरियस का एंबेसडर बनने वाले कई स्टार खिलाड़ियों के समूह में शामिल हो गई हैं। इन खिलाड़ियों में भारतीय भाला फेंक के दिग्गज नीरज चोपड़ा और विश्व कप विजेता पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह भी शामिल हैं।

बाइल्स के नाम पर जिम्नास्टिक के इतिहास में सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने चार बार लॉरियस की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार भी हासिल किया है।

बाइल्स ने मिलान की यात्रा के दौरान अपनी नई भूमिका की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लॉरियस ने कई वर्षों से उनके खेल के सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

बाइल्स ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘लॉरियस का समर्थन करने में मुझे गर्व महसूस हो रहा है क्योंकि मैं लॉरियस के इस विचार का समर्थन करती हूं कि खेल में दुनिया को बदलने की शक्ति है।’’

 

More From Author

बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ की डिजिटल एंट्री, प्राइम वीडियो पर हुई स्ट्रीमिंग शुरू

हौसलों की सवारी: गीता दीदी ई-रिक्शा से गढ़ रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.