होली 2026 से पहले करें ये काम, घर से निकाल दें ये चीजें वरना बढ़ेगी नकारात्मक ऊर्जा

नई दिल्ली
किसी भी तीज-त्योहार से पहले घर की सफाई होना लाजमी है। हालांकि इसके बाद भी कई लोग घर में ऐसी चीजें रखे रहते हैं जोकि वास्तु के हिसाब से सही नहीं है। त्योहार से पहले घर की सफाई करने का एकमात्र उद्देश्य होता है कि सारी नेगेटिविटी दूर हो जाएंगे और घर के हर एक कोने में पॉजिटिविटी रहे। अब होली आने वाली है। हर कोई होली की तैयारियां में जुट चुका है। रंगभरी एकादशी के से ही लोग होली की मस्ती में झूमते दिखेंगे। हिंदू पंचांग के हिसाब से इस बार होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। वास्तुशास्त्र के हिसाब से किसी भी त्योहार से पहले घर की साफ-सफाई सही तरीके से करनी चाहिए और इस दौरान कुछ चीजों को घर से बाहर कर देना चाहिए। ऐसा करने से घर से सारी नेगेटिविटी बाहर चली जाती है और घर में खुशहाली आती है।

घर से बाहर कर दें ये चीजें
शास्त्र के हिसाब से होली नजदीक आते ही घर में टूटी पड़ी हुई चीजों को सबसे पहले बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। इसके अलावा अगर घर में कोई बंद घड़ी पड़ी है तो इसे भी बाहर कर देना चाहिए। शास्त्र के हिसाब से घर में तीज-त्योहार जैसे पावन दिनों में टूटी हुई चप्पल या जूते नहीं होने चाहिए। साथ ही घर से टूटे हुए बर्तन भी निकाल देने चाहिए। अगर ये चीजें घर में हैं तो होली से पहले इन्हें बाहर कर देने से हर एक कोने में पॉजिटिवि एनर्जी आएगी। दरअसल इन चीजों में नेगेटिव एनर्जी रहती है और इनके होने से घर की पॉजिटिविटी इफेक्ट होती है। ऐसे में इनको हटा देना ही उचित होता है।

पूजा घर से दूर करें ये चीजें
वहीं घर के पूजा स्थल से आप टूटी हुई मूर्तियां हटा देंगे तो घर का वास्तु अपने आप ही ठीक हो जाएगा। आम तौर पर देखा जाता है कि लोग खंडित पड़ी हुई मूर्तियों को इकट्ठा करके रख लेते हैं ताकि मौका मिलते ही उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर दिया जाए। ऐसे में ये खंडित चीजें घर में कई दिनों तक रह जाती है और इनके नेगेटिव वाइब्रेशन से घर का वास्तु गड़बड़ा जाता है। इसी वजह से किसी भी त्योहार या पूजा से पहले इन्हें किसी भी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। वहीं अगर घर में कोई टूटा हुआ शीशा है तो उसे भी इस दौरान घर से बाहर का रास्ता दिखा देना ही बेहतर माना जाता है।

More From Author

देशभक्ति की गूंज: आज पटेल पार्क में होगा राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान कार्यक्रम

महंगाई भत्ते को बेसिक में जोड़ने की मांग तेज, कर्मचारियों ने सरकार को लिखा पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.