ग्राम बेतबेड़ा में 83.50 लाख के 14 विकास कार्यों का भूमिपूजन, वन मंत्री कश्यप ने दी सौगात

रायपुर

वन मंत्री  कश्यप ने ग्राम बेतबेड़ा में 83 लाख 50 हजार रुपये के 14 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

प्रदेश के वन मंत्री  केदार कश्यप ने शनिवार को कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम बेतबेड़ा में 83 लाख 50 हजार रुपये की लागत से स्वीकृत 14 विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वन मंत्री  कश्यप ने कहा कि सरकार द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

वन मंत्री  कश्यप ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या में महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत में प्राचीन समय से महिलाओं को सम्मान देने की समृद्ध परंपरा रही है। सरकार की  जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की महिलाएं सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत जीरामजी योजना प्रारंभ की गई है, जो ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने योजना के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि इसके माध्यम से गांवों में आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा। योजना के अंतर्गत अब 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध होगा तथा मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। इसके अलावा बेरोज़गारी भत्ता का भी प्रावधान किया गया है। वन मंत्री  कश्यप ने परंपरागत एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि आज हमारे पारंपरिक अनाज एवं वनोपज की मांग देश-विदेश में तेजी से बढ़ रही है, जिससे किसानों एवं ग्रामीणों को बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य मती यशोदा कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष मती अनीता कोर्राम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  टोमेन्द्र ठाकुर सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।

भूमिपूजन किए गए कार्यों में ग्राम पंचायत मुंगवाल में पंचायत भवन के पास सांस्कृतिक मंच निर्माण लागत 5 लाख रूपए, ग्राम पंचायत चमई में कोकड़भाटा में जैतराम नेताम के खेत के पास 3 मीटर पुलिया निर्माण लागत 9 लाख रूपए, ग्राम पंचायत मड़ागांव में बावड़ी पटेलपारा में सांस्कृतिक भवन के पास 1.50 मीटर पुलिया निर्माण लागत 4.50 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बेतबेड़ा में मुख्य मार्ग जाने वाले रोड में लखूराम के खेत के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण लागत 6 लाख रुपए, ग्राम पंचायत बोरगांव अंतर्गत खंडम मार्ग में फूलसिंह के खेत के पास 1.5 मीटर पुलिया निर्माण लागत 4.50 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बोटीकनेरा अंतर्गत मांझीपारा फरसू घर के पास 1.50 मीटर पुलिया निर्माण लागत 4.50 लाख रुपए, ग्राम पंचायत मड़ानार के बड़ेपारा में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 5 लाख रुपए, ग्राम पंचायत हथकली के हासेल में मुख्य मार्ग से गोट गोंदी पारा मानू खेत के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण लागत 6 लाख रुपए, ग्राम पंचायत तुमड़ीवाल में आलवाड़पारा के बीच 2 मीटर पुलिया निर्माण लागत 6 लाख रुपए, ग्राम पंचायत कुधूर में मुख्य मार्ग से चंडेला मार्ग में 2 मीटर पुलिया निर्माण लागत 6 लाख रुपए, ग्राम पंचायत मटवाल में जटानाथ घर के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण लागत 6 लाख रूपए, ग्राम पंचायत बड़े कुरूषनार के पुरन बेड़ापारा मार्ग में चिंतु लोहार घर के पास 3 मीटर पुलिया निर्माण लागत 9 लाख रूपए, ग्राम पंचायत मूलनार में इन्द्रू यादव के घर के पीछे 2 मीटर पुलिया निर्माण लागत 6 लाख रुपए तथा ग्राम पंचायत नवागांव के खोड़सानार में पीलू घर के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण लागत 6 लाख रुपए के कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

More From Author

होली मिलन में दिखी कांग्रेस की रंगत: जीतू पटवारी ने दिग्विजय सिंह को लगाया रंग

रंग पंचमी उत्सव में भगदड़ जैसे हालात: उज्जैन की गेर में पटाखा फटने से 5 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.