IPL में कप्तान के अंडर रन मशीन बने ये 5 बल्लेबाज, MS Dhoni की अगुवाई में किसने मचाया धमाल?

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 28 मार्च से आगाज होने जा रहा है। यह लीग का 19वां सीजन है। नया सीजन शुरू होने से पहले जानिए आईपीएल में एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज कौन हैं?
 
सुरेश रैना

आईपीएल में एक कप्तान के अंडर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज है। वह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में एमएस धोनी की अगुवाई में चमके। उन्होंने धोनी के अंडर 4599 रन बनाए। पूर्व बल्लेबाज 2021 में आखिरी बार आईपीएल में खेला। सीएसके की कमान अब ऋतुराज गायकवाड़ के पास है।

एबी डिविलियिर्स
लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियिर्स हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) में विराट कोहली की कप्तानी में 3892 रन जुटाए। उन्होंने भी 2021 में अंतिम आईपीएल मैच खेला। कोहली ने आईपीएल 2022 से आरसीबी की कप्तानी छोड़ दी थी।

फाफ डुप्लेसी
साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर फाफ डुप्लेसी ने सीएसके में रहते हुए धोनी की अगुवाई में 2882 रन जोड़े। उनका 2021 में सीएसके से नाता टूटा। फिर डुप्लेसी तीन साल आरसीबी के कप्तान रहे। वह पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के लिए खेले थे।

कीरोन पोलार्ड
वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस (एमआई) में रोहित शर्मा के नेतृत्व में 2551 रन बटोरे। उन्होंने 2022 में आखिरी आईपीएल मैच खेला। रोहित के अंडर एमआई ने पांच आईपीएल खिताब जीती। मुंबई की बागडोर अब हार्दिक पांड्या के पास है।

सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव सूची में पांचवें पायदान पर हैं। वह मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर सूर्या ने आईपीएल में रोहित की कप्तानी में 2443 रन बनाए।

More From Author

ग्वालियर हाईकोर्ट सख्त: शिवपुरी की डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती निरस्त, अधिकारियों पर जुर्माना

दमोह अस्पताल में हंगामा, जेल प्रहरी से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.