कौन है ‘धुरंधर 2’ का रिजवान? हमज़ा का साया और आदित्य धर–रणवीर सिंह कनेक्शन

मुंबई

'धुरंधर' की रिलीज के बाद से ही 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। दूसरे पार्ट के लिए यह क्रेज फिल्म की रिलीज के बाद और बढ़ गया। एक तरफ दर्शक हमजा अली मजारी के असली किरदार जसकीरत सिंह रंगी को देख चौंके, तो वहीं उजैर बलोच ने भी चौंका दिया। पर इन दो किरदारों के बीच एक और किरदार रहा, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। यह किरदार है रिजवान का, जो 'धुरंधर' में अरशद पप्पू गैंग का हिस्सा था, और दूसरे पार्ट यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' में हर कदम हमजा का हमसाया बन खड़ा नजर आया।

'धुरंधर' में रिजवान का था कम रोल, अब 'धुरंधर 2' में छाया
'धुरंधर 2' के टीजर में ही रिजवान की एक झलक ने सनसनी मचा दी थी। दरअसल, रिजवान भी हमज़ा और आलम (गौरव गेरा) की तरह अंडरकवर एजेंट है, पर ल्यारी में किसी को भी इसकी भनक नहीं है। एक खास मकसद के तहत रिजवान अरशद पप्पू के गैंग में शामिल होता है। लेकिन जब हमजा, रहमान डकैत को मारने के बाद अरशद पप्पू गैंग का भी सफाया कर देता है, तो रिजवान उसके साथ आ जाता है आखिर तक उसके साथ रहता है। जानते हैं कि यह किरदार किसने निभाया है? ये हैं एक्टर मुस्तफा अहमद।

मुस्तफा अहमद बने 'रिजवान', रणवीर सिंह को कर चुके ट्रेन
मालूम हो कि 'धुरंधर' में रिजवान का किरदार काफी कम समय के लिए दिखाया गया था, जबकि दूसरे पार्ट में वह काफी लंबे समय तक हैं, बल्कि आखिर तक हैं। रिजवान, हमजा यानी जसकीरत सिंह रंगी को ट्रेनिंग की शुरुआत के दिनों से जानता है। फिल्म में भी इसे दिखाया गया है। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि रिजवान का किरदार निभाने वाले मुस्तफा अहमद का असल में 'धुरंधर' से पहले से ही रणवीर सिंह संग नाता है। वह पहले से ही उन्हें जानते हैं।

कौन हैं मुस्तफा अहमद? विक्की कौशल, यामी गौतम को भी किया ट्रेन
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में तो मुस्तफा अहमद एक एक्टर के रूप में नजर आए हैं, पर असल में वह एक जिम ट्रेनर हैं। वह बॉलीवुड में स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच के रूप में जाने जाते हैं। मुस्तफा अहमद ने कई बॉलीवुड एक्टर्स को ट्रेन किया है, जिनमें रणवीर सिंह का भी नाम शामिल है। उन्होंने रणवीर को 'पद्मावत' के लिए ट्रेन किया था। और तो और 'धुरंधर' के लिए भी मुस्तफा ने उन्हें ट्रेनिंग दी। इसी तरह विक्की कौशल को फिल्म 'सरदार ऊधम' और यामी गौतम को 'आर्टिकल 370' के लिए ट्रेन किया था।

आदित्य धर के साथ तो मुस्तफा अहमद का बेहद पुराना कनेक्शन है। उन्होंने आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'धूम धाम' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसमें आदित्य की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम भी थीं। बाद में वह 'धुरंधर' और अब 'धुरंधर 2' में नजर आ रहे हैं। एक समय पर मुस्तफा अहमद, ऋतिक रोशन के पर्सनल ट्रेनर भी रहे, और उन्हें चोट से उबरने में मदद की थी।

More From Author

रेप में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य का था जबरदस्त रसूख, सीएम और महिला आयोग अध्यक्ष तक थे प्रभावित

सेट पर हंसी का धमाका: अर्जुन रामपाल का राकेश बेदी को फनी कमेंट, आदित्य धर बोले- टोकरी खरीद लीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.