श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर 7 स्थलों पर होगा प्राकट्य पर्व का आयोजन

लोक एवं भक्ति गायन के साथ नृत्य में दिखेगी श्रीराम की महिमा

भोपाल
श्रीरामनवमी के पावन अवसर पर नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराने के उद्देश्य से प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार 27 मार्च, 2026 को सात स्थलों पर श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका, गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया जाएगा। इनमें श्रीराम राम राजा मंदिर प्रांगण ओरछा धाम (निवाड़ी), भरत घाट – चित्रकूट (सतना), श्रीराम जानकी (पंचायती) मंदिर – शहडोल, मंगल भवन परिसर – उमरिया, जुगल किशोर मंदिर प्रांगण – पन्ना, सीतामढ़ी – कोतमा (अनूपपुर) और अहमदपुर – बरेली (रायसेन) पर कार्यक्रम सायं 7 बजे से प्रारंभ होगा और कार्यक्रम में सभी का प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। श्रीराम के सम्बन्ध में पौराणिक मान्यताओं के साथ स्थानीय स्तर पर भी अनेक आख्यान, जनश्रुतियां प्रचलित हैं, जो आम जनमानस में विश्वास के रूप में मान्य है। संस्कृति विभाग द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव की गरिमा के अनुरूप, धार्मिक एवं पौराणिक मान्यताओं को दृष्टिगत रखते हुए ‘प्राकट्य पर्व’ का आयोजन किया जा रहा है।

ओरछा धाम में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बुन्देली लोक गायन की प्रस्तुति सुमुस्कान प्रजापति, छतरपुर द्वारा दी जाएगी। इसके बाद श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका सुमाण्डवी अजय आरोणकर, भोपाल के निर्देशन में होगी। वहीं, सुविख्यात गायिका सुसौम्या शर्मा, विदिशा द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

चित्रकूट में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बघेली लोक गायन की प्रस्तुति सुस्नेहा मिश्रा, मऊगंज द्वारा दी जाएगी। इसके बाद श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका सुतरुणा सिंह, ग्वालियर के निर्देशन में होगी। सुविख्यात भजन गायक शर्मा बंधु, उज्जैन द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

शहडोल में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बघेली लोक गायन की प्रस्तुति सुरीता तिवारी, रीवा द्वारा दी जाएगी। इसके बाद हनुमान लीला का मंचन अखण्ड सुदर्पण जन कल्याण समिति, खण्डवा के कलाकारों द्वारा होगा। सुविख्यात गायिका सुभारती विश्वनाथन, भोपाल द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

उमरिया में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बघेली लोक गायन की प्रस्तुति मुनीन्द्र मिश्रा, शहडोल द्वारा दी जाएगी। इसके बाद श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति डॉ. नेहा विश्वकर्मा, जबलपुर के निर्देशन में होगी। गायिका सुपल्लवी तिवारी, सिवनी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

पन्ना में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बुन्देली लोक गायन की प्रस्तुति सुखुशी तिवारी, छतरपुर द्वारा दी जाएगी। इसके बाद श्रीराम केन्द्रित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति सुमनस्वी भोजने, भोपाल के निर्देशन में होगी। गायक यश गोपाल श्रीवास्तव, सागर द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

कोतमा, अनूपपुर में होने वाले कार्यक्रम में सर्वप्रथम बघेली लोक गायन की प्रस्तुति अजय कुमार, सीधी द्वारा दी जाएगी। इसके बाद रामलीला की प्रस्तुति अरविंद कुमार पटेल, सीधी के निर्देशन में होगी। वहीं, गायक सुजीत तिवारी, वाराणसी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति दी जाएगी।

 

More From Author

Plane Crash in New York: टेकऑफ से पहले बड़ा हादसा, ट्रक से भिड़ा विमान, दो लोगों की जान गई

सीएम योगी का बड़ा संदेश: जवान बेफिक्र रहें, परिवार की सुरक्षा सरकार करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.