उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा, क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना की आवश्यकता

क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना का विकास अत्यंत आवश्यक: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

विंध्य क्षेत्र में सड़क, फ्लाइओवर एवं पुल-पुलिया निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की

भोपाल 

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय, भोपाल में विंध्य क्षेत्र में सड़क, फ्लाइओवर एवं पुल-पुलिया निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में रीवा फ्लाइओवर, संस्कृत विश्वविद्यालय लक्ष्मण बाग के समीप प्रस्तावित एप्रोच रोड, मऊगंज बायपास तथा मऊगंज–पटेरा औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क सहित विभिन्न प्रमुख अधोसंरचना परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति, शेष कार्य पर विस्तार से चर्चा की गई।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों में अंतर्विभागीय समन्वय की आवश्यकता है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकृत किया जाए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रशासनिक स्तर की स्वीकृतियों, भूमि संबंधी मुद्दों, तकनीकी अड़चनों एवं मैदानी समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान हेतु त्वरित और यथोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि क्षेत्र के औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए सुदृढ़ अधोसंरचना का विकास अत्यंत आवश्यक है। बेहतर सड़क संपर्क और परिवहन सुविधाएं निवेश को आकर्षित करने में सहायक होंगी, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों में संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। अधोसंरचनात्मक विकास शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि अधोसंरचनात्मक परियोजनाओं का समयबद्ध पूर्ण होना विंध्य क्षेत्र के दीर्घकालीन विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह सहित संबंधित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

More From Author

मस्जिद पर तीर वाले बयान के बाद फिर सुर्खियों में माधवी, एयरपोर्ट पर क्या किया ऐसा?

रामनवमी से महावीर जयंती तक राहत: छुट्टियों में भी खुले रहेंगे निगम के राजस्व कार्यालय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.