मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में प्रेस की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

उज्जैन की दुनिया में विशिष्ट पहचान बनाने में प्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री का उज्जैन प्रेस क्लब में जन्मदिन पर भव्य स्वागत हुआ

उज्जैन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उज्जैन प्रेस क्लब में पहुंचने पर पत्रकार साथियों के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया और जन्मदिन की बधाइयां दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रेस क्लब के साथियों के साथ जन्मदिन मनाते हुए कहा कि हमारे लिए यह गौरव की बात है कि एनसीआर के बाद देश का सबसे बड़ा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र इंदौर और उसके आसपास के जिले मिलकर बना रहे हैं।

मेट्रोपोलिटन व्यवस्था बनाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण होता है। सरकार वह सभी आधारभूत संरचनाओं निर्मित कर रही है जो आवश्यक है। आने वाले समय में मालवा की पहचान दुनिया के सबसे बड़े मेट्रोपोलिन क्षेत्र के रूप में स्थापित होगी। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन शहर अब मेट्रो शहर के रूप में परिवर्तित हो गया है। प्रदेश और देश मे हमारी पहचान भी बदल रही हैं और देश में अब उज्जैन जिला एक प्रमुख स्थान रख रहा है। सारी दुनिया हमारी ओर देख रही है। सिंहस्थ 2028 का भव्य आयोजन हमारे लिए एक परम कर्तव्य है। पूरी दुनिया को उज्जैन के महत्व को बताने और उसको सही आधुनिक नवीन रूप में प्रदर्शित करने के लिए प्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसमें आप सभी का सहयोग सदैव मिलता रहा है।

उज्जैन प्रेस क्लब का आधुनिक भवन बने इसके लिए यह यदि उज्जैन प्रेस क्लब प्रस्ताव देता है तो उसे पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव कार्यकारी अध्यक्ष श्री विशाल हाडा और इसके साथ प्रेस कार्यकारिणी के सदस्य और पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

More From Author

उज्जयिनी आस्था से बढ़कर, अब उत्कर्ष की दिशा में आगे बढ़ेगा उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

योगी सरकार का बड़ा निर्णय: रामनवमी पर दो दिन का अवकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.