आंखों को बनाएं और भी खूबसूरत, जानें आई मेकअप का सही तरीका

आंखें चेहरे का सबसे आकर्षक हिस्सा होती हैं। कहा जाता है कि आंखें बिना बोले भी बहुत कुछ कह जाती हैं, और सही आई मेकअप इसे और भी प्रभावशाली बना सकता है।

चाहे आप किसी पार्टी के लिए तैयार हो रही हों या ऑफिस के लिए, आंखों का मेकअप आपकी पूरी पर्सनैलिटी को बदल सकता है। लेकिन, परफेक्ट आई मेकअप करना एक कला है। इसलिए अपनी आंखों को और भी खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए आई मेकअप करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

बेस तैयार करना
आई मेकअप शुरू करने से पहले आंखों के ऊपर आई प्राइमर या हल्का सा कंसीलर जरूर लगाएं। यह आंखों की त्वचा के रंग को एक समान करता है और आईशैडो को लंबे समय तक टिकाए रखता है। इससे रंग भी ज्यादा निखर कर आते हैं।

सही आईशैडो और ब्लेंडिंग
आईशैडो लगाते समय रंग अपनी ड्रेस और स्किन टोन के हिसाब चुनें। हमेशा क्रीज लाइन पर हल्का ब्राउन या न्यूड शेड लगाएं। आई मेकअप में सबसे जरूरी है ब्लेंडिंग। ब्रश की मदद से रंगों को इतनी अच्छी तरह मिलाएं कि कहीं भी कोई हार्श लाइन नजर न आए।

आईलाइनर लगाने का सही तरीका
लाइनर आपकी आंखों को शेप देता है। अगर आपकी आंखें छोटी हैं, तो बहुत मोटा लाइनर लगाने से बचें, इससे आंखें और छोटी लग सकती हैं। विंग्ड लाइनर आंखों को थोड़ा बड़ा और लिफ्टेड लुक देता है। अपनी ऊपरी लैश लाइन के अंदर काजल या जेल लाइनर लगाएं, इससे पलकें घनी नजर आती हैं।

मस्कारा से दें फिनिशिंग टच
बिना मस्कारा के आई मेकअप अधूरा है। मस्कारा लगाने से पहले आईलैश कर्लर का इस्तेमाल करें और फिर मस्कारा के दो कोट लगाएं। पहला लंबाई देने के लिए और दूसरा वॉल्यूम के लिए। ध्यान दें कि मस्कारा के क्लम्प्स न बनें।

आइब्रो को न भूलें
आपकी आइब्रो आपकी आंखों का फ्रेम होती हैं। अच्छी तरह से डिफाइन की हुई आइब्रो पूरे लुक को साफ-सुथरा और प्रोफेशनल बनाती हैं। आइब्रो पेंसिल या पाउडर का इस्तेमाल करें जो आपके बालों के रंग से एक शेड हल्का हो।

इनर कॉर्नर को हाईलाइट करें
आंखों के भीतरी कोने और आइब्रो बोन पर थोड़ा सा हाइलाइटर या शिमर शेड लगाएं। यह छोटी सी ट्रिक आपकी आंखों को तुरंत ब्राइट बनाती है।

इन सावधानियों का जरूर रखें ध्यान
    एक्सपायरी डेट- आंखें बहुत सेंसिटिव होती हैं। इसलिए पुराने या एक्सपायर्ड मस्कारा और लाइनर का इस्तेमाल कभी न करें, इससे इन्फेक्शन हो सकता है।
    मेकअप रिमूवल- सोने से पहले आई मेकअप को अच्छी क्वालिटी के मेकअप रिमूवर या मिसेलर वॉटर से साफ करना न भूलें और आंखों को जोर से न रगड़ें।

 

More From Author

दो दिवसीय सड़क सुरक्षा प्रबंधन कोर्स का आयोजन

दिग्विजय सिंह ने अयोध्या में रामलला का दर्शन किया, बोले – “राम मंदिर का विरोध मैंने कभी नहीं किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.