करियर में सफलता के लिए जानें 7 दौड़ते घोड़ों की फोटो लगाने की सही दिशा और वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में रखी हर वस्तु और दीवार पर लगी हर तस्वीर हमारे जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालती है। इन्हीं में से एक सबसे प्रभावशाली प्रतीक है 7 दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर। अक्सर लोग इसे केवल सजावट की वस्तु समझते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार, यह तस्वीर सफलता, शक्ति, साहस और प्रगति का प्रतीक है। अगर आप भी अपने करियर या बिजनेस में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की चाहते हैं, तो इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा और नियम जरूर जान लें, जो इस प्रकार हैं –
क्यों है 7 की संख्या और घोड़ों का महत्व?

हिंदू धर्म और अंक ज्योतिष में 7 की संख्या को बहुत शुभ माना गया है। जैसे कि सप्तर्षि, इंद्रधनुष के सात रंग, सात फेरे आदि। वहीं, घोड़ा सौर ऊर्जा का प्रतीक है, जो सूर्य के रथ से भी जुड़ा है। दौड़ते हुए घोड़े जीवन में कभी न रुकने वाली सफलता को दिखाते हैं।
किस दिशा में लगाएं यह तस्वीर?

पूर्व दिशा (East) – अगर आप अपने करियर में उन्नति और सामाजिक सम्मान चाहते हैं, तो यह तस्वीर घर की पूर्व दिशा की दीवार पर लगाएं। इससे सरकारी कामों में सफलता और मान-सम्मान मिलता है।
दक्षिण दिशा (South) – कारोबार में नाम कमाने के लिए यह तस्वीर दक्षिण दिशा की दीवार लगाएं। इससे आपके कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमती है।उत्तर दिशा (North) – अगर आप आर्थिक समृद्धि और आय के नए स्रोत चाहते हैं, तो इसे उत्तर दिशा में लगा सकते हैं।
तस्वीर लगाते समय इन 5 नियमों का रखें ध्यान

घोड़ों का मुख हमेशा घर के अंदर की ओर होना चाहिए। अगर मुख मुख्य द्वार की ओर होगा, तो धन और अवसर बाहर की ओर चले जाएंगे।
तस्वीर में घोड़े आक्रामक या डरावने नहीं दिखने चाहिए। उनके चेहरे पर प्रसन्नता और ऊर्जा का भाव होना चाहिए।
घोड़ों की छवि पूरी होनी चाहिए। पैर कटे हुए या आधी-अधूरी तस्वीर वास्तु दोष पैदा करती है।हमेशा बिना लगाम के स्वतंत्र दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर चुनें। लगाम बंधे हुए घोड़े रुकावट का प्रतीक होते हैं।
तस्वीर में पीछे की ओर उगता हुआ सूर्य या खुले मैदान हों तो यह और भी अधिक शुभ फल देती है। घोड़ों को कभी भी पानी या कीचड़ में दौड़ते हुए नहीं दिखाना चाहिए।

 

More From Author

Khelo India Tribal Games Update: छत्तीसगढ़ ने जीते 3 मेडल, कर्नाटक बना गोल्ड का किंग

हाड़ौती के जंगलों में नए इलाके की तलाश कर रहे कूनो नेशनल पार्क के चीते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.