मेहमानों के लिए झटपट तैयार करें लजीज काली मिर्च चिकन करी

नॉनवेज लवर्स को अलग-अलग तरह से बना चिकन खाना अच्छा लगता है और जब घर पर अचानक से मेहमान आ जाए तो मुश्किल हो जाती है. क्योंकि चिकन को बनाने में काफी समय लगता है, ताकि वो कुछ हटकर बने. इस वजह से कई बार लोग बाजार से खरीदकर कड़ाई चिकन, बटर चिकन जैसी डिश ले आते हैं.

लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर पर ही होटल और रेस्टोरेंट जैसा चिकन काली-मिर्च बना सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा इंग्रेडिएंट्स की भी जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कि चिकन काली-मिर्च कैसे बनाते हैं और इसे बनाने के लिए क्या इंग्रेडिएंट्स चाहिए होते हैं.

चिकन काली मिर्च के लिए इंग्रेडिएंट्स
    1 किलो चिकन
    डेढ़ कप दही
    1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
    1 चम्मच नमक
    1 चम्मच धनिया पाउडर
    1 प्याज
    4 से 5 हरी मिर्च
    कुछ लहसुन की कलियां
    5 अदरक के टुकड़े
    धनिया

चिकन काली-मिर्च बनाने का तरीका
सबसे पहले 1 किलो चिकन में डेढ़ कप दही, 1 चम्मच मोटी कुटी काली मिर्च, 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला देंगे. फिर इसे 1 घंटे के लिए मैरीनेट होने के लिए रख देंगे.
 उसके बाद आप कड़ाई में आप तेल गर्म करें और उसमें मिडियम साइज का एक प्याज, 4 से 5 हरी मिर्च, कुछ लहसुन की कलियां, 5 अदरक के टुकड़े डालकर उनको फ्राई करें और जब वो सॉफ्ट हो जाएं तो उनको निकाल लें.
 फिर इनको मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लेंगे और इस पेस्ट को गर्म तेल में डालकर अच्छी तरह से पकाएंगे. जब तेल अलग हो जाएगा, तब इसमें चिकन डालना है.
  चिकन में पानी नहीं डालना है, क्योंकि इसे दही में ही मैरीनेट किया था. इसलिए इसे बिना पानी ऐसे ही ढ़ककर 8 मिनट के लिए पकाना है. जब चिकन अच्छी तरह से गल जाए तो आप ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर दीजिए. अब गरमा गरम सबको परोसे.
अगर आपको इसे थोड़ी खट्टापन देना है तो आप इसमें नींबू का रस भी डाल सकते हैं, उससे टेस्ट दोगुना हो जाता है.

तंदूरी रोटी या रूमाली रोटी और चावल के साथ खाये
चिकन काली मिर्च को आप बटर नान, तंदूरी रोटी या रूमाली रोटी और चावल के साथ भी खा सकते हैं. इस क्रीमी चिकन का टेस्ट बाकी चिकन रेसिपी से अलग और मजेदार होता है. जब अगली बार घर पर मेहमान आए तो आप उनको यह चिकन काली मिर्च बनाकर खिला सकते है, वो खाते ही आपसे आपकी सीक्रेट रेसिपी पूछेंगे.

More From Author

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में पानी रखने की सही दिशा बदल देगी आपके जीवन की दशा और दिशा

योगी सरकार ने प्राप्त की एक और बड़ी सफलता, स्कॉच अवार्ड से हुई सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.