बजरंग बली की कृपा पाने के लिए हनुमान जयंती पर जरूर करें इन 7 मंत्रों का पाठ

 हनुमान जन्मोत्सव हर वर्ष चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। साल 2026 में हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल के दिन है। इस दिन राम जी के परम भक्त बजरंग बली की पूजा के साथ ही कुछ मंत्रों का जप भी आपको अवश्य करना चाहिए। इन मंत्रों का जप करने से आपको हनुमान जी की कृपा तो प्राप्त होती ही है साथ ही बल-बुद्धि और ज्ञान भी आपको प्राप्त होता है। इसके साथ ही पारिवारिक और सामजिक जीवन में भी आप सुखद फल प्राप्त करते हैं। आइए जान लेते हैं इन मंत्रों के बारे में।

हनुमान जन्मोत्सव पर करें इन मंत्रों का जप
1. 'ॐ नमो भगवते हनुमते नम:'
हनुमान जी के इस मंत्र का जप करने से आपको मानसिक शांति और पारिवारिक जीवन में सुख की प्राप्ति होती है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन कम-से-कम 108 बार इस मंत्र का जप आपको करना चाहिए।

2. 'महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते। हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये'
इस मंत्र को मनोकामनाओं को पूरा करने वाला माना जाता है। इसका जप आपको एकांत स्थान पर बैठकर करना चाहिए और मंत्र जप करने के बाद हनुमान जी से अपनी मनोकामना कहनी चाहिए।

3. 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रैं ह्रौं ह्रः, हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्'
ये हनुमान जी का मूल मंत्र है। इस मंत्र का जप करने से आपको बल की प्राप्ति होती है। मानसिक विकास और शारीरिक बल प्राप्त करने के लिए आपको हनुमान जयंती के दिन इस मंत्र का जप करना चाहिए।

4. 'ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा'
अगर आप शारीरिक, मानसिक या किसी भी तरह के कष्ट का सामना कर रहे हैं तो आपको हनुमान जन्मोत्सव के दिन इस मंत्र का जप करना चाहिए। यह हनुमान जी का कष्ट निवारण मंत्र है जिसका जप करने से आपको आपके जीवन की दुख-विपादाएं टल जाती हैं।

5. 'ऊँ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा'
अगर आप आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं, पैसा आपके हाथ में नहीं रुकता तो हनुमान जयंती के दिन इस मंत्र का जप आपको करना चाहिए। धन प्राप्ति के लिए इस मंत्र को बेहद शुभ माना जाता है।

6. 'ॐ आञ्जनेयाय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि। तन्नो हनुमत् प्रचोदयात्'
बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिए इस मंत्र का जप करना बेहद लाभदायक माना जाता है। कम से कम 108 बार इस मंत्र का जप आपको करना चाहिए। विद्यार्थियों को इस मंत्र का जप करने से शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त होती हैं।

7. 'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्'
अगर किसी भी तरह का भय आपको परेशान कर रहा है तो इस मंत्र का जप करने से आपको भय से मुक्ति मिल सकती है। हनुमान जयंती के साथ ही प्रतिदिन भी आप इस मंत्र का जप कर सकते हैं।

More From Author

बड़ा अपडेट: CM विजिट से पहले ROB पर लोड टेस्टिंग, ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगी राहत

हेयर फॉल रोकने और लंबे घने बालों के लिए आजमाएं ऑइलिंग का यह पुराना नुस्खा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.