चोट के बाद आईपीएल 2026 में चेन्नई के कप्तान की जोरदार वापसी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। CSK रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। IPL 2025 में ये खिलाड़ी सिर्फ 5 मुकाबले ही खेल पाया था। वह चोटिल होने के कारणे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। ऐसे में गायकवाड़ इस संस्करण पहले मैच से ही जोरदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। आइए RR के खिलाफ उनके आंकड़े जान लेते हैं।

RR के खिलाफ ऐसे रहे हैं रुतुराज के आंकड़े
रुतुराज RR के खिलाफ 8 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 273 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 45.5 और स्ट्राइक रेट 133.82 की रही है। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 101* रन रहा है। रुतुराज ने अपने IPL करियर का पहला शतक इसी टीम के खिलाफ लगाया था। उनके अलावा सिर्फ शेन वॉटसन और मुरली विजय CSK की ओर से RR के खिलाफ शतक जड़ पाए हैं।

कमाल की औसत से रन बनाते हैं रुतुराज
CSK के लिए डेब्यू के बाद रुतुराज ने 71 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने पहला मैच 2020 में खेला था। उनके बल्ले से 40.35 की औसत से 2,502 रन निकले हैं। IPL में 2,000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में इस खिलाड़ी से बेहतर औसत सिर्फ केएल राहुल (46.21) और डेविड वार्नर (40.52) का है। रुतुराज ने 137.47 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वह 22 बार 50+ का स्कोर बना चुके हैं। उन्होंने 2 शतक भी लगाया है।

RR के खिलाफ हाल की पारियों में ऐसा रहा रुतुराज का प्रदर्शन
रुतुराज ने RR के खिलाफ 8 पारियों में 4 बार 40 रन का आंकड़ा पार किया है, लेकिन बाकी पारियों में वह 11 रन से पहले ही आउट हो गए। RR के खिलाफ उनकी हालिया पारियां 47* 42 और 63 की रही है।

 

More From Author

हेयर फॉल रोकने और लंबे घने बालों के लिए आजमाएं ऑइलिंग का यह पुराना नुस्खा

राज पंचक के इन 5 दिनों में भूलकर भी न करें ये गलतियां वरना होगा नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.