हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका को दी मर्सिडीज कार, कीमत है इतनी

मुंबई 
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को एक बेहद लग्जरी तोहफा दिया है. हार्दिक ने उन्हें भारत की पहली Mercedes-Benz V-Class कार गिफ्ट की है, जिसकी कीमत करीब 1.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 

हार्दिक पंड्या का यह खास तोहफा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. लग्जरी और प्रीमियम फीचर्स से लैस यह मर्सिडीज वी-क्लास देश की सबसे शानदार एमपीवी गाड़ियों में से एक मानी जाती है। 

हार्दिक पहले भी अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी घड़ियों, कारों और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने 12 करोड़ की फेरारी कार भी खरीदी थी. जिसपर वो अपनी ग्रलफ्रेंड माहिका के साथ घूमते नजर आए थे. इससे पहले उन्होंने अपने बेटे को भी एक महंगी कार गिफ्ट की थी। 

बता दें कि हार्दिक पंड्या ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की खिताबी जीत में अहम किरदार निभाया था. हार्दिक ने 9 मैचों में 27.12 की औसत से 217 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 32.33 के एवरेज से 9 विकेट झटके। 

हार्दिक के पास कई लग्जरी कारें 
हार्दिक पंड्या के पास पहले से ही कई महंगी और हाई-परफॉर्मेंस कारें मौजूद हैं. उनके गैरेज में रोल्स-रॉयस फैंटम (Rolls‑Royce Phantom), लैम्बोर्गिनी हुराकैन ईवीओ (Lamborghini Huracán EVO), लैम्बोर्गिनी उरुस (Lamborghini Urus), मर्सिडीज-एएमजी जी63 (Mercedes‑AMG G63), रेंज रोवर वोग (Range Rover Vogue) और ऑडी A6 जैसी गाड़ियां शामिल हैं। 

हार्दिक ने हाल ही में की थी माहिका की तारीफ
हार्दिक पंड्या ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की खूब तारीफ की थी. तब उन्होंने कहा था कि जबसे उनकी जिंदगी में माहिका आई है तब से सबकुछ अच्छा ही अच्छा हो रहा है. इसके बाद माहिका और हार्दिक के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. बता दें कि हार्दिक पंड्या इन दिनों आईपीएल में बिजी हैं और वो मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। 

More From Author

नोएडा एयरपोर्ट से यूपी आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए बढ़ी सुविधाएं

बांसवाड़ा में पर्यटन को नई पहचान, जगमेरू हिल्स पर ‘राम वाटिका’ निर्माण की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.